- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
धन और यश की प्राप्ति के लिए रविवार को करें इन घरेलू चीजों का सेवन
डॉ श्रद्धा सोनी, वेदिक ज्योतिषाचार्य, रतन विशेषज्ञ

आज रविवार है। आज के दिन सूर्यदेव की पूजा का विशेष फल मिलता है। ज्योतिष में सूर्य को सभी ग्रहों का अधिपति माना गया है। सूर्यदेव के पूजन से व्यक्ति को जीवन की हर परेशानी से मुक्ति मिलती है।
ज्योतिष के अनुसार कुंडली में सूर्य ठीक होने पर व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान, उच्च पद की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही कई रोगों का भी नाश होता है। कुंडली में सूर्य कमजोर होने से व्यक्ति को परेशानियों का सामाना करना पड़ता है।
सभी ग्रहों को प्रसन्न करने के बजाय यदि केवल सूर्य की ही आराधना की जाए तो व्यक्ति का भाग्योदय होता है। ज्योतिषशास्त्र में बताया गया है कि रविवार के दिन किस तरह का भोजन खाने और खिलाने से व्यक्ति को नाम, राज्य और यश की प्राप्ति होती है।
रविवार के दिन गुड़ अौर गेहूं से बनी रोटी भगवान विष्णु को अर्पित करके ब्राह्मणों को दान करें। उसके बाद उसे प्रसादस्वरूप ग्रहण करें। इससे सौभाग्य की प्राप्ति होगी।
रविवार को बेसन के लड्डू या बर्फी लेकर सूर्यदेव को भोग लगाएं उसके बाद स्वयं अौर पारिवारिक सदस्य मिल-बांटकर ग्रहण करें।
गुड़ की खीर बनाकर रविवार को स्वयं भी ग्रहण करें अौर दूसरों को भी खिलाएं। यदि खीर बनाना संभव न हो तो इस दिन गुड़ ही खाएं अौर खिलाएं।
धन-समृद्धि की प्राप्ति के लिए चीनी अौर गुड़ की रोटी बनाकर स्वयं भी खाएं अौर कुत्तों को भी खिलाएं।
शनिवार की रात को सोने से पूर्व तांबे के पात्र में पानी भरकर रखे दें। रविवार सुबह उठकर इस जल को पी लें। इससे तन-मन पर सूर्य का प्रभाव बढ़ेगा अौर बहुत से रोगों से निजात भी मिलेगी।
रविवार के दिन राजमा का सेवन करें। इसके सेवन से रक्त संचार बेहतर होता है।
इस दिन चुकंदर का सेवन करें। इससे शरीर में जीवनप्रद ऊर्जा का संचार होता है।
रविवार के दिन नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। यदि संभव न हो तो सूर्यास्त से पहले नमक का सेवन न करें।


