- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
इंदौर में 145 नए कोरोना मरीज मिले, 4 मौत
इंदौर. शहर में जांचे बढऩे के साथ ही कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या में भी उछाल आया है. 145 नए मरीज मिलने के साथ आंकड़ा 59 सौ पार हो गया और कुल संख्या 5906 हो गई. चार मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 288 हो गई.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 2575 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 2394 निगेटिव और 145 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 31 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 5 खारीज किए गए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 5906 हो गया. वहीं चार मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 288 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 116500 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 5906 पॉजीटिव निकले. इनमें से 288 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 36 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 4135 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 1443 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 7 संदेहियों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 4853 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.
उज्जैन, बड़वानी, खरगोन, सागर सहित इंदौर के 41 मरीजों ने किया कोरोना को परास्त
इंदौर. इंदौर में भर्ती मरीज कोरोना को परास्त कर स्वस्थ होकर लगातार डिस्चार्ज किये जा रहे हैं। इसी सिलसिले में आज इंदौर सहित उज्जैन, बड़वानी, खरगोन, सागर आदि स्थानों के 41 मरीजों को सफल उपचार के पश्चात अरविंदो अस्पताल से स्वस्थ कर डिस्चार्ज किया गया.
डिस्चार्ज किये गये मरीज कोरोना को परास्त करने के विजयी भाव से अस्पताल से अपने घरों की ओर रवाना हुए। उन्होंने इलाज में मदद करने वाले चिकित्सकों विशेषकर नर्सों, अन्य स्टाफ तथा शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया। डिस्चार्ज हुए मरीजों में महू के पाँच, उज्जैन, बड़वानी, खरगोन के दो-दो, हातोद, सागर तथा देपालपुर के एक-एक मरीज शामिल हैं.
जेल रोड स्थित ऊषा फाटक क्षेत्र कंटेनमेंट घोषित
कलेक्टर मनीष सिंह ने कोविड पॉजिटिव पाए गए प्रकरणों के आधार पर जेल रोड स्थित ऊषा फाटक क्षेत्र को कंटेन्मेंट क्षेत्र घोषित किया है।इस क्षेत्र के लिए अपर कलेक्टर पवन जैन को इंसिडेंट कमांडर नियुक्त किया गया है।
उनके साथ जूनी इंदौर एसडीएम अंशुल खरे, सीएसपी सेंट्रल कोतवाली श्री बीपीएस परिहार तथा नगर पालिक निगम से श्री प्रवीण जैन का दल कंटेनमेंट क्षेत्र की निगरानी हेतु कार्य करेगा. कोरोना वायरस की रोकथाम के उद्देश्य हेतु उक्त कंटेनमेंट एरिया के अंतर्गत आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
कंटेनमेंट एरिया के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा विशेष रैपिड रिस्पांस टीम तथा मेडिकल मोबाइल यूनिट का गठन किया गया है। इन क्षेत्रों में फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कार्यकर्ता एलएचवी, एएनएम, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं एमपीडब्ल्यू-टीवी एचव्ही सुपरवाइजर टीमवाइज प्रतिदिन 50 घरों का भ्रमण कर निर्धारित प्रोफार्मा में जानकारी लेंगी.
उक्त क्षेत्रों में सभी कोविड-19 सस्पेक्टेड केसेज़ की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जाएगी। कोरोना संक्रमित व्यक्ति के परिजन एवं निकट संपर्क को क्वॉरेंटाइन कराना अति आवश्यक है। जिससे संक्रमण को समुदाय में फैलने से रोका जा सके।


