- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
निगम व युनिसेफ दो स्लम बस्तियों में कोविड वॉश प्रोग्राम चलाएगा
निगमायुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक
इन्दौर. आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा यूनिसेफ इंडिया, आवास और शहरी अल्फेयर मंत्रालय और जल शाक्ति संयुक्त मंत्रालय के निर्देशानुसार कोविड 19 प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए इंदौर नगर निगम में युनिसेफ के साथ मिलकर वॉश और संक्रमण रोकथाम और नियंत्रण को मजबूत करने के लिए स्मार्ट सिटी में बैठक ली गई.
बैठक में अपर आयुक्त रजनीश कसेरा, अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा, युनिसेफ की श्री शाश्वत, वॉटर एड के श्री चंचल व विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधि व अन्य उपस्थित थे. बैठक में इंदौर नगर निगम, युनिसेफ के साथ मिलकर शहर की स्लम बस्तियो में कोरोना वॉश और संक्रमण रोकथाम और नियंत्रण को मजबूत करने पर चर्चा की गई.
इसके तहत शहर में अर्बन डब्ल्यूएएस इंट्रायटरी का समर्थन करने के लिए यूनिसेफ और जल सेवा चैरिटेबल फाउंडेशन (औपचारिक रूप से वाटरएड इंडिया के रूप में जाना जाता है) के प्रतिनिधियों से चर्चा की गई. इसका मुख्य उद्देश्य शहर की दो मलिन बस्तियों में सहयोगात्मक वॉश मूल्यांकन किया जाना और बेहतर योजना विकसित, कार्यान्वित और निगरानी करना.
इसके तहत चिन्हित स्लम बस्ती में स्कुल, आंगनवाडी, स्वास्थ्य केन्द्र, सार्वजनिक शौचालय/मुत्रालय में कोविड 19 के रोकथाम हेतु बेहतर सुविधाऐं उपलब्ध कराना है. साथ ही 5 स्वास्थ्य केन्द्र की देखभाल व सुविधा उपलब्ध कराना, योजनाओं की निगरानी करना, वॉश इनसरमेंट और पोस्ट कोविड के साथ चिन्हीत मलिन बस्तियों के स्कूलों को फिर से तैयार करना, कार्यान्वित करना और उनकी निगरानी करना है.
इसके लिए कम से कम 100 सेनिटरी वर्करर्सं, 50 स्टाफिंग कर्मी को कोविड 19 के तहत वॉश और संक्रमण रोकथाम और नियंत्रण हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा.सेनिटाइजर मशीन लगाई जाएगीबैठक में चिन्हित स्लम बस्ती में स्थित आंगन वाडी, स्वास्थ्य केन्द्र, स्कुल, सार्वजनिक शौचालय/मुत्रालय के बाहर व बस्ती के प्रवेश व निर्गम द्वार पर हेण्डवॉश व संक्रमण रोकथाम हेतु सेनिटाईजर मशीन लगाई जावेगी, जिसे की बिना छूए इस्तेमाल किया जा सके.
साथ ही निगम के येलो लिटरबीन के अभियान को समर्थन देने व व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विडियो का निर्माण भी किया जाएगा. साथ ही स्लम बस्ती में स्थित स्कुल व आंगनवाडी, स्वास्थ्य केन्द्र भवन की दीवारो पर कोविड 19 संक्रमण के रोकथाम से संबंधित वॉल पेन्टिंग भी लगाई जाएगी.
इस पर आयुक्त सुश्री पाल द्वारा निगम की ओर से युनिसेफ को इस अभियान में सहयोग करने व निगम की टीम व एनजीओ को इसमें सहयोग करने हेतु अपर आयुक्त श्री रजनीश कसेरा को निर्देश दिये गये.


