- डॉ. शरद पंडित के अमृत महोत्सव पर पौधारोपण कार्यक्रम
- निहिलेंट ने एआई आधारित भावनाओं को पहचानने और भावनात्मक स्वास्थ्य बेहतर बनाने वाला ऐप nSEPIA लॉन्च किया
- Pan-India Superstar Shivarajkumar Unleashes His Fiercest Avatar Yet as the ‘Original Monster’; First Poster and Motion Poster Out Now
- पैन इंडिया सुपरस्टार शिवराजकुमार का अब तक का सबसे खूंखार अवतार ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’; पोस्टर और मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
- Akshay Kumar-Vipul Amrutlal Shah reunite for alien thriller Samuk after 12 years
इंडेक्स अस्पताल से 15 मरीजों को सफल उपचार के बाद किया गया डिस्चार्ज
70 वर्षीय सत्यनारायण शर्मा जी ने भी कोरोना को हराया एवं पूरी तरह स्वस्थ हो कर घर लौटे
इंदौर, इंदौर में कोरोना को हराकर आगे बढ़ चलने का सिलसिला सतत् जारी है। आज यहाँ से एक साथ 15 मरीज़ों को सफल उपचार के पश्चात स्वस्थ कर उन्हें अपने घर भेजा गया। जहाँ 70 वर्षीय बुजुर्ग सत्यनारायण शर्मा जी कोरोना को मात देकर अपने घर लौटे और अस्पताल के स्टाफ और डॉक्टर्स को तहे दिल से आशीर्वाद दिया।
डिस्चार्ज हुए मरीजों को शुभकामनाएं देने एवं अस्पताल में भर्ती मरीजों का हौसला बढ़ाने के लिए इंडेक्स डेंटल कॉलेज प्रख्यात प्रोफेसर डॉ तन्वी परांजपे अस्पताल में मौजूद थी उन्होंने सभी मरीज़ों का तालियां बजा कर सम्मान किया एवं सभी को शुभकामनाएं दी.
उन्होंने आगे कहा कि शुरुआत में सभी मरीज़ डरे हुए होते है लेकिन यहाँ आने के बाद जब उन्हें नियमित उपचार मिलने लगता है तो धीरे धीरे उनका डर खत्म होंने लगता है इसके साथ ही हम सभी मरीज़ों को योग के साथ व्यायाम भी करवाते है जिसके फलस्वरूप आज सभी यहाँ से पूर्णतः स्वस्थ हो कर घर लौट रहे है उनके चेहरे की मुस्कुराहट ही हमारी मेहनत का उपहार है।
इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव ने इसे अपनी टीम की सफलता बताया जिसमें नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर मौर्या, एसोसिएट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय सिंह ठाकुर ,कोऑर्डिनेटर डॉ दीप्ति सिंह हाडा, को कॉर्डिनेटर डॉ धीरज शर्मा, डॉ.हिमांशु सिंह, डॉक्टर्स और उनके सुपरविज़न में काम कर रहे साथी शामिल है।
इंडेक्स अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के चैयरमेन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने कहा त्योहारों के मौके पर सभी को शुभकामनाएं देना चाहता हूँ आज इंडेक्स से 15 मरीज़ स्वस्थ होकर घर लौट गए। हमारे डॉक्टर और उनकी टीम की लगातार मेहनत और लगन का ही यह परिमाण है कि हम निरतंर सफलताएं हासिल कर पा रहे है।
इंडेक्स अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के वाइस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने बताया हमारा लगातार यहीं प्रयास रहता है कि हम मरीज़ों को उचित इलाज के साथ-साथ सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाए जिससे मरीज़ों को जल्दी स्वस्थ होने में मदद मिले और इस प्रयास में हम सफल होते नज़र आ रहे है।


