- रैम्प के अंतर्गत गारमेंट टेक्नोलॉजी एक्सपो बेंगलुरु में मध्यप्रदेश के 29 एमएसएमई होंगे शामिल
- आईओसीआई-सीएचएल हॉस्पिटल 114 में स्पेशल कार्डियक वर्कशॉप का आयोजन किया गया
- It’s melody, family and Prem all over again...Yeh Prem Mol Liya title track out now by Rajshri Productions and Himesh Reshammiya Melodies
- हार्ट मेले में 1000+ लोगों ने सीखा दिल बचाने का तरीका, विशेषज्ञों ने दी CPR की ट्रेनिंग
- छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को ‘यूनियन सृजन’ गृह पत्रिका के लिए प्रथम पुरस्कार
इंदौर में 157 नए कोरोना पॉजीटिव मिले
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढऩे का सिलसिला जारी है. 157 नए मरीज मिलने के साथ कुल मरीजों का आंकड़ा 9414 हो गया. एक मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 341 हो गया.
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 3413 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 3232 निगेटिव और 157 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 24 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 9414 हो गया. एक मौत के साथ मृतकों की संख्या 341 हो गई.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 168698 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 9414 पॉजीटिव निकले. इनमें से 341 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 25 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 6191 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 2882 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 66 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 5727 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


