- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
इंदौर में 21 नए पॉजीटिव मरीज मिले, 4 मौत
इंदौर. शहर में नए कोरोना पॉजीटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है. . 21 नये पॉजीटिव मरीज मिलने के साथ ही कुल पॉजीटिव मरीजों का आकंड़ा 4090 हो गया. वहीं मृत्यु का क्रम भी बरकरार है. 4 मौतों के साथ मृतकों की संख्या 178 हो गई. मरीजों के स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने का क्रम भी जारी रहा.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी. शर्मा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1236 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 1199 निगेटिव और 21 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 8 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल और 8 को खारिज कर दिया गया. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 4090 हो गया. वहीं 4 मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 178 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 61449 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 4090 संक्रमित निकले. इनमें से 178 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 76 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी. अब तक कुल 2982 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं.
जबकि 930 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से 22 लोगों को डिस्चार्ज किया गया. क्वारेंटाइन सेंटरों से अब तक कुल 4205 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गयी.



