- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सांसद शंकर लालवानी ने ली कोरोना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक
भविष्य की रणनीति बनाई गई
कोरोना को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि अभी पीक आना बाकी है ऐसे में सांसद ने इंदौर की तैयारियों को लेकर एक अहम बैठक की जिसमें इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह, राज्य सरकार के सलाहकार डॉ निशांत खरे, निगमायुक्त प्रतिभा पाल, ज़िला पंचायत सीईओ रोहन सक्सेना, कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ डोंगरे आदि शमिल थे।
इंदौर में कोरोना को लेकर अगले तीन महीनों में स्थिति क्या हो सकती है और इसके लिए तैयारी क्या है, इस विषय पर एक महत्वपूर्ण बैठक सांसद लालवानी ने ली। जीएसआईटीएस स्थित कंट्रोल रूम में आयोजित इस बैठक में इंदौर में पिछले तीन महीनों में किए गए कामों, इंदौर के डाटा और सम्भावित नवाचारों पर चर्चा हुई।
सांसद ने कोरोना से लड़ाई के दुनियाभर के मॉडल्स को देखा और इंदौर के संदर्भ में उनकी व्यावहारिकताओं पर बात की गई। इस बैठक में कोरोना से लड़ाई के लिए नई तकनीक और मशीनों को जोड़ने पर भी सहमति बनी है।
सांसद लालवानी ने बताया कि अभी इंदौर में हालात काबू में है लेकिन कई विशषज्ञों ने मरीजों की संख्या बढ़ने का अंदेशा जताया है, इसलिए इंदौर की तैयारियों की समीक्षा की है। साथ ही, तकनीक का उपयोग कर कैसे मरीज़ों का जीवन आसान बनाया जा सकता है, इस पर बात हुई है।
इस महत्वपूर्ण बैठक में इंदौर के लिए संभावित बेड की ज़रुरतों, ऑक्सीजन एवं वेंटीलेटर की आवश्यकता एवं चिकित्सा से जुड़े प्रोफेशनल्स की भर्ती पर भी बात की गई।


