- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
इंदौर में 23 नए कोरोना पॉजीटिव मिले, तीन मौत
इंदौर. शहर में नए पॉजीटिव मरीजों के मिलने और उनकी मौतों का सिलासिला जारी है. लेकिन नए पॉजीटिव मरीजों की संख्या में कुछ कमी आई है. 23 नए मरीज मिलने के साथ कोरोना पॉजीटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 4833 हो गया. तीन मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 244 हो गई.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1271 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 1238 निगेटिव और 23 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 2 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 8 खारीज किए गए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 4833 हो गया. वहीं तीन मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 244 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 91459 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 4833 पॉजीटिव निकले. इनमें से 244 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 45 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी. अब तक कुल 3772 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 817 मरीजों का उपचार चल रहा है.
उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से 14 लोगों को डिस्चार्ज किया गया. क्वारेंटाइन सेंटरों से अब तक कुल 4594 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गयी.


