- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
5 जुलाई को साल का यह तीसरा चंद्र ग्रहण, जानिए 5 खास बातें
डॉ श्रद्धा सोनी, वैदिक ज्योतिषाचार्य, रतन विशेषज्ञ

5 जुलाई 2020 को वर्ष का तीसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। 5 जुलाई को लगने वाले इस ग्रहण की शुरुआत 8 बजकर 38 मिनट से होगी जो 11 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। आओ जानते हैं पांच खास बातें।
इस चंद्र ग्रहण को उपछाया और धनुर्धारी चंद्रग्रहण कहा जा रहा है।
उपछाया ग्रहण होने के कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।
गुरु पूर्णिमा के दिन यह ग्रहण लग रहा है इसलिए धार्मिक कार्य पूजा आदि के विचार करना होंगे।
रविवार को लगने वाला यह चंद्र ग्रहण अमेरिका, अफ्रीका और यूरोप में दिखाई देगा जबकि भारत में नहीं।
हिंदू पंचांग के अनुसार यह ग्रहण धनु राशि में पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के दौरान, शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होगा। इसलिए धनु राशि के जातकों के जीवन में इस अवधि में कुछ बदलाव आ सकते हैं।
एक माह में सूर्य ग्रहण के साथ ही तीसरा ग्रहण शास्त्रों के अनुसार शुभ नहीं माना गया है। पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को, दूसरा चंद्र ग्रहण 5 जून को और सूर्य ग्रहण 21 जून को जबकि अब तीसरा चंद्र ग्रहण 5 जुलाई को है। अब इस वर्ष का अंतिम और चौथा चंद्र ग्रहण 30 नवंबर 2020 सोमवार को होगा। इसके बाद 14 दिसंबर को सूर्य ग्रहण होगा।
5 जुलाई : चंद्र ग्रहण
उपच्छाया से पहला स्पर्श – सुबह 8.38 बजे
परमग्रास चंद्र ग्रहण – सुबह 9.59 बजे
उपच्छाया से अंतिम स्पर्श – दोपहर 11:21 बजे
उपच्छाया की अवधि – 2 घंटे 43 मिनट्स 24 सेकंड


