- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
आचार फैक्ट्री पर 30 हजार का स्पाॅट फाईन
सोशल डिस्टेसिंग का पालन नही करने एवं मास्क नही लगाने पर इंदौर में आज भी बडी कार्यवाही
निगम द्वारा अभियान चलाकर 910 के विरूद्ध किए स्पाॅट फाईन
इन्दौर,। आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा निगम के समस्त अपर आयुक्त, उपायुक्त, समस्त स्वास्थ्य अधिकारी, झोनल अधिकारियो, सीएसआई व रिमूव्हल के सुपरवाईजर व टीम को कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु प्रोटोकाॅल का पालन करने के लिये अलाॅउसमेंट कर समझाईश देने तथा प्रोटोकाॅल का उल्लंघन करने पर स्पाॅट फाईन करने के निर्देश दिये गये।
निर्देश के क्रम में निगम के समस्त अपर आयुक्त, उपायुक्त, समस्त स्वास्थ्य अधिकारी, झोनल अधिकारियो, सीएसआई व रिमूव्हल के सुपरवाईजर व टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रो में सोशल डिस्टेसिंग का पालन नही करने पर 214, मास्क नही लगाने पर 683 के विरूद्ध स्पाॅट फाईन की कार्यवाही की गई।
इसके साथ ही बिना अनुमति दुकान व संस्थान खोलने पर 13 के विरूद्ध स्पाॅट फाईन की कार्यवाही करते हुए, इस प्रकार कुल 910 के विरूद्ध स्पाॅट फाईन कर कुल राशि रूपये 3 लाख 66 हजार से अधिक के स्पाॅट फाईन कर राशि वसुल की गई ।
आचार फैक्ट्री, दाल मिल व अन्य फैक्ट्रीयो पर कार्यवाही
आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल के निर्देश के क्रम में कोरोना प्रोटोकाॅल का पालन नही करने पर निगम अधिकारियो द्वारा सतत निरीक्षण करते हुए, अपने-झोन वार्ड क्षेत्रो में स्पाॅट फाईन की कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में झोन 19 के अंतर्गत पीआरके प्रायवेट लिमिटेड आचार फैक्ट्री के निरीक्षण के दौरान पाया कि फैक्टी में कार्यरत 150 से अधिक लेबर द्वारा सोशल डिस्टेसिंग का पालन नही करने पर 15 हजार व मास्क नही पहनने पर 15 हजार सहित फैक्टी मालिक प्रदीप करनानी पर कुल 30 हजार का स्पाॅट फाईन किया गया तथा फैक्टी में कार्य के दौरान सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने व कर्मचारियो को कार्य के दौरान मास्क लगाने की चेतावनी देते हुए समझाईश भी दी गई।
सुनिल मौर्या सरिया उद्योग नगर पालदा पर फैक्ट्री में सोशल डिस्टेसिंग का पालन नही करने पर 10 हजार, दिनेश गुप्ता 7-8 उद्योग नगर पर फैक्ट्री में सोशल डिस्टेसिंग का पालन नही करने 10 हजार, भागीरथ जी भालसे मुसाखेडी चैराहे पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन नही करने पर 5 हजार का स्पाॅट फाईन किया गया।
खंडेलवाल एजेंसी उद्योग नगर पालदा पर पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन नही करने 10 हजार, जयदीप मुंदडा युनाईटैड टेडिंग पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन नही करने 5 हजार का स्पाॅट फाईन किया गया। फैक्ट्री, संस्थान में सोशल डिस्टेसिंग का पालन नही करने व कर्मचारियो द्वारा कार्य के दौरान मास्क नही पहनने पर दीपक इण्डस्टीज उद्योग नगर पर 10 हजार, विजय पलसे उडद दाल मिल उद्योग नगर पर 10 हजार, जिंदल इण्डस्टीज नमावर नगर पर 5 हजार का स्पाॅट फाईन किया गया।
दुकान की सील
साथ ही झोनल अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक राजस्व अधिकारी, सीएसआई द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए, आर आर आर टायर्स भमोरी की 2 दुकानो में कर्मचारियो द्वारा सोशल डिस्टेसिंग का पालन नही करने व मास्क का उपयोग नही करने पर निगम द्वारा आरआर टायर्स की 2 दुकाने सील करने की कार्यवाही की गई।
बैंक, आॅटोमोबाईल, शराब दुकान पर कार्यवाही
इसके साथ ही निगम द्वारा कोरोना प्रोटोकाॅल का उल्लंघन करने पर एक्सिस बैंक लसुडिया मोरी शाखा पर रू 2500 का स्पाॅट फाईन किया गया। लसुडिया मोरी स्थित बैंक आॅफ इंडिया शाखा पर भी 2500 का स्पाॅट फाईन किया गया। उपायुक्त द्वारा निपानिया मेें स्थित शराब दुकान पर कर्मचारी व ग्राहको द्वारा सोशल डिस्टेसिंग व मास्क नही पहनने पर 2 हजार का स्पाॅट फाईन किया गया। उपायुक्त द्वारा निपानिया में अभिकरण होण्डा पर कर्मचारियो द्वारा मास्क नही लगाने पर 2500 का स्पाॅट फाईन किया गया।
झोन/वार्ड क्षेत्रांतर्गत चेहरे पर मास्क नही पहनने पर शहर के विभिन्न स्थानो पर स्पाॅट फाईन की कार्यवाही की गई, जिसके तहत आॅनडोर सुपर बाजार स्कीम नंबर 54 पर 1 हजार, राजकुमार कुमावत पर 1 हजार, कुमावत ब्रदर्स पर 1 हजार, मैथोडेक्स कंपनी के मुकुंद व राजा डायवर पर 1 हजार, बी लाल शु पैलेस पाटनीपुरा पर 100, कृष्णा बेकरी पाटनीपुरा पर 100, संतेाष चना भण्डार पाटनीपुरा पर 100, प्रेम चना भण्डार पाटनीपुरा पर 100, केजीएन बेकरी मालवा मिल बेकरी गली पर 100, वेणी एव्हरफ्रेश पाटनीपुरा पर 100, श्रीमाया किराना सर्वहारा नगर पर 100, अमित किराना सर्वहारा नगर पर 100, जितेन्द्र किराना सर्वहारा नगर पर 100, अरोरा ब्रदर्स पर 500, पंकज पर 100, अमित पर 100, रविन्द्र सुरी पर 100, लीलाज साडी स्कीम नंबर 54 पर 1 हजार, नरेन्द्र कुमावत पर 1 हजार, मनोज पर 100, रूपनारायण पर 500 सहित कुल 683 के विरूद्ध चेहरे पर मास्क नही पहनने पर स्पाॅट फाईन किये गये।
सब्जी विक्रेता के विरूद्ध भी कि कार्यवाही
इसके साथ ही झोन 05 क्षेत्रांतर्गत भानगढ रोड सब्जी की दुकानो पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन नही करने व मास्क नही पहनने वालो के विरूद्ध स्पाॅट फाईन की कार्यवाही सीएसआई, सहायक सीएसआई, दरोगा व अन्य द्वारा की गई। जिसके तहत सांई किराना बाजार नंदा नगर पर 1 हजार, अश्विन टेडर्स पाटनीपुरा पर 500, साहित कुल 214 के विरूद्ध सोशल डिस्टेसिंग का पालन नही करने पर स्पाॅट फाईन किये गये।
उक्त निर्देश के क्रम में अनाधिकृत रूप से बिना कलेक्टर जिला इंदौर की अनुमति से संस्थान व कार्यालय, दुकान आदि संचालित करने पर शहर के विभिन्न स्थानो पर कुल 13 दुकान/संस्थान पर रूपये 1-1 हजार का स्पाॅट फाईन कर राशि वसुल की गई।


