- रोटरी क्लब ऑफ इंदौर प्रोफेशनल्स ने स्कूल की बच्चियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण करवाया।
- इंदौर पुलिस और एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल की संयुक्त पहल हजारों लोगों को तंबाकू और कैंसर के प्रति किया जागरूक
- Renowned Actors Sunny Deol, Preity Zinta, and Karan Deol Made Freshman Induction 2026 a Star-Studded Welcome for LPU Freshers
- “Advertising Ushered In A New-Age Sensibility to Films” - Farhan Akhtar on the stylized slick of ‘Dil Chahta Hai’.
- ‘हर कोई लव ट्रायंगल करना चाहता था’, ‘दिल चाहता है’ की कास्टिंग को लेकर फरहान अख्तर ने बताई पूरी कहानी
इंदौर में कोरोना पॉजीटिव 41 सौ पार, 182 मौत
इंदौर. शहर में नए कोरोना पॉजीटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है. 44 नये पॉजीटिव मरीज मिलने के साथ ही कुल पॉजीटिव मरीजों की संख्या 41 सौ पार हो गई और कुल आकंड़ा 4134 हो गया. 4 मौतों के साथ मृतकों की संख्या 182 हो गई. मरीजों के स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने का क्रम भी जारी रहा.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी. शर्मा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1687 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 1631 निगेटिव और 44 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 12 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 4134 हो गया. वहीं 4 मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 182 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 63136 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 4134 संक्रमित निकले. इनमें से 182 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 66 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 3048 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 904 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से 12 लोगों को डिस्चार्ज किया गया. क्वारेंटाइन सेंटरों से अब तक कुल 4217 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गयी.


