- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
31 मरीजों को सफल उपचार के बाद इंडेक्स हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया
इंदौर में मरीज़ों के स्वास्थ्य में सुधार का सिलसिला जारी
इंदौर. इंदौर में कोरोना को हराकर आगे बढ़ चलने का सिलसिला सतत् जारी है। आज एक बार फिर से खुशियों का यह कारवाँ आगे बढ़ा है। आज इंडेक्स हॉस्पिटल से एक साथ 31 मरीज़ों को सफल उपचार के पश्चात स्वस्थ कर उन्हें अपने घर रवाना किया।
स्वस्थ हुए मरीज़ों ने अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सक, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, प्रबंधक आदि को धन्यवाद दिया। डिस्चार्ज हुए मरीजों का कहना था कि हमें अस्पताल में सभी सुविधाएं मिली। बेहतर से बेहतर इलाज हुआ। इसके फलस्वरूप स्वस्थ होकर आज हम अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं।
इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव ने इसे अपनी टीम की सफलता बताया जिसमें नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर मौर्या, एसोसिएट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय सिंह ठाकुर ,कोऑर्डिनेटर डॉ दीप्ति सिंह हाडा, को कॉर्डिनेटर डॉ धीरज शर्मा, डॉ.हिमांशु सिंह, नर्सिंग डायरेक्टर असलम खान, नितिन कोथवाल, डॉक्टर्स और उनके सुपरविज़न में काम कर रहे साथी शामिल है।
इंडेक्स हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेण्टर के चेयरमैन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने बताया कि आज भी इंडेक्स अस्पताल से 31 नये स्वस्थ हुए मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। वही अब तक इंडेक्स अस्पताल से 550 से भी अधिक मरीज़ स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके है।
हमारे डॉक्टर्स और उनकी टीम को मैं धन्यवाद देना चाहता हूँ जिनकी मेहनत से हम ये सफलताएं प्राप्त कर पाए है। डॉक्टर्स और उनकी टीम अपने घर व परिवार को छोड़ कर पूरी ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभा रहे है साथ ही मरीज़ों को उचित इलाज के साथ-साथ स्पेशल डाइट व सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया करवा रहे है जिससे मरीज़ इस गंभीर बीमारी को हराने में सफल हो रहे है।
इंडेक्स हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेण्टर के वाइस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने बताया इंडेक्स अस्पताल प्रबंधन मरीज़ों को सटीक इलाज के साथ साथ मानसिक स्तर पर मजबूत भी बनाता है जिस से मरीज़ों को कोरोना से लड़ने का साहस मिले एवं अस्पताल में प्रतिदिन योग क्रियाए भी कराई जाती है जिस से उनकी इम्युनिटी में सुधार आ रहा है।


