- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
इंडेक्स अस्पताल से 35 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए
इंदौर. इंदौर शहर ने कोरोना से लड़ कर एक और कदम आगे बढ़ाया है इसके फल स्वरूप इंडेक्स अस्पताल से आज शनिवार को बड़ी संख्या में 35 मरीज़ स्वस्थ हो कर अपने घर लौटे। इंडेक्स अस्पताल परिसर में स्वस्थ मरीज़ों को शुभकामनाएं देने मालवांचल यूनिवर्सिटी के कुलपति एन.के. त्रिपाठी जी, माउंट लीटेरा ज़ी स्कूल के प्रिंसिपल श्री धर्म वर्मा जी एवं इंडेक्स मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. एस. एम. होलकर मौजूद थे।
उन्होंने इंडेक्स अस्पताल द्ववारा मरीज़ों को उपलब्ध कराई जाने वाली व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया व साथ ही सभी मरीज़ों को कोरोना से लड़ने के लिए हौसला बढ़ाया और मास्क इस्तेमाल करने का निवेदन किया एवं सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में जागरूक किया जिससे भविष्य में भी वह अपने आप को व अपने परिजनों को इस गंभीर बीमारी से दूर रख पाएंगे।
इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव ने इसे अपनी टीम की सफलता बताया जिसमें नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर मौर्या, एसोसिएट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय सिंह ठाकुर ,कोऑर्डिनेटर डॉ दीप्ति सिंह हाडा, को कॉर्डिनेटर डॉ धीरज शर्मा, डॉ.हिमांशु सिंह, नर्सिंग डायरेक्टर असलम खान, नितिन कोथवाल, डॉक्टर्स और उनके सुपरविज़न में काम कर रहे साथी शामिल है।
इंडेक्स हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेण्टर के चेयरमैन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने बताया कि आज भी इंडेक्स अस्पताल से 35 नये स्वस्थ हुए मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। वही अब तक इंडेक्स अस्पताल से 450 से भी अधिक मरीज़ स्वस्थ हो कर अपने घर लौट चुके है। हमारे डॉक्टर्स और उनकी टीम को मैं धन्यवाद देना चाहता हु जिनकी मेहनत से हम ये सफलताएं प्राप्त कर पाए है।
डॉक्टर्स और उनकी टीम अपने घर व परिवार को छोड़ कर पूरी ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभा रहे है साथ ही मरीज़ों को उचित इलाज के साथ-साथ स्पेशल डाइट व सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया करवा रहे है जिससे मरीज़ इस गंभीर बीमारी को हराने में सफल हो रहे है।
इंडेक्स हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेण्टर के वाइस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने बताया इंडेक्स अस्पताल प्रबंधन मरीज़ों को सटीक इलाज के साथ साथ मानसिक स्तर पर मजबूत भी बनाता है जिस से मरीज़ों को कोरोना से लड़ने का साहस मिले एवं अस्पताल में प्रतिदिन योग क्रियाए भी कराई जाती है जिस से उनकी इम्युनिटी में सुधार आ रहा है।


