- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
इंदौर में 120 कोरोना मरीजों को उपचार के बाद किया डिस्चार्ज
इंदौर. इंदौर में कोरोना को हराकर आगे बढ़ चलने का सिलसिला सतत् जारी है। आज एक बार फिर से खुशियों का यह कारवाँ आगे बढ़ा है। आज अरविंदो हॉस्पिटल से एक साथ 120 मरीज़ों को सफल उपचार के पश्चात स्वस्थ कर उन्हें अपने घरों की ओर रवाना किया। कोरोना इलाज के दौरान एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया।
जन्म के पश्चात महिला एवं बच्चे का विशेष ध्यान रखा गया। उन्हें स्वस्थ कर आज भावपूर्ण वातावरण में विदायी दी गई। बच्चे को जन्म देने वाली महिला, महिला के पति और नवजात शिशु की आरती उतारकर विदायी दी गई। सम्मान स्वरूप बच्चे को झूला तथा माता-पिता को श्रीफल भेंट किया गया।

अपने इलाज तथा बच्चे की देखरेख से विदायी के समय महिला भावुक हो उठी। रूंधे गले से उसने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, अस्पताल के चिकित्सक, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, प्रबंधक आदि को धन्यवाद दिया।
इस महिला ने बताया कि मुझे कोरोना के लक्षण दिखायी दिये। 11 मई को हॉस्पिटल आयी और 12 मई को डिलेवरी हुई। इस विकट परिस्थिति में अस्पताल प्रबंधन ने मेरा और नवजात बच्चे का बहुत ध्यान रखा।
बहुत अच्छी सुविधाएं दी। किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई। मेरे लिये यह समय बहुत चुनौतीपूर्ण था। सभी ने मेरा ध्यान रखकर सफल इलाज किया। बच्चे को भी परेशानी नहीं होने दी। आज हम दोनों सकुशल घर जा रहे हैं। आज ही नवजात बच्चे का परिजनों ने मुंह देखा है। अस्पताल प्रबंधन ने बच्चे और महिला को उसके पति के साथ पुष्प वर्षा कर विदायी दी।
आज डिस्चार्ज हुए अन्य मरीजों ने भी शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया। डिस्चार्ज हुए मरीजों का कहना था कि हमें अस्पताल में सभी सुविधाएं मिली। बेहतर से बेहतर इलाज हुआ। इसके फलस्वरूप स्वस्थ होकर आज हम अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं। सभी का धन्यवाद।


