- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
इंदौर में 55 नए पॉजीटिव, 3 मौत, 176 स्वस्थ होकर घर लौटे
इंदौर. शहर में शनिवार को 55 नए पॉजीटिव मिले और संक्रमितों का आंकड़ा 3486 हो गया. तीन मौत के साथ मृतकों की संख्या 132 हो गई है. वहीं बड़ींसंख्या में स्वस्थ होकर मरीजों के घर लौटने का सिलसिला जारी रहा. 176 मरीज स्वस्थ होकर लौटे.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रवीण जडिय़ा द्वारा कल देर रत जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार कल 975 सैम्पल जांचे गये थे. इसमें 882 निगेटिव और 55 पॉजीटिव निकले. इसके साथ कोरोना पॉजीटिव का आंकड़ा 3486 हो गया. साथ ही 1078 नये सैम्पल जांच के लिये मिले. वहीं तीन मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 132 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 35713 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. जिनमें से कुल 3486 संक्रमित निकले. बड़ी संख्या में स्वस्थ होकर मरीज लौटे. 176 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी. अब तक कुल 1951 मरीज स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं. जबकि 1403 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, क्वारेंटाइन सेंटरों से 154 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 3212 संदेहियों को स्वस्थ होने पर क्वारंटाइन केंद्रों से छुट्टी दी गयी.



