- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
इंदौर में कोरोना पॉजीटिव 34 सौ पार, 87 नए संक्रमित मिले, तीन मौत
इंदौर. शहर में कोरोना संक्रमितों और मरने वाले की संख्या तेजी से बढ़ रही है. शुक्रवार को 87 नए पॉजीटिव मिले और संक्रमितों का आंकड़ा 3431 हो गया. तीन मौत के साथ मृतकों की संख्या 129 हो गई है. वहीं बढ़ी ंसंख्या में स्वस्थ होकर मरीजों के घर लौटने का सिलसिला जारी रहा.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रवीण जडिय़ा द्वारा कल देर रत जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार कल 1261 सैम्पल जांचे गये थे. इसमें 1159 निगेटिव और 87 पॉजीटिव निकले. इसके साथ कोरोना पॉजीटिव का आंकड़ा 3431 हो गया. साथ ही 1599 नये सैम्पल जांच के लिये मिले. वहीं तीन मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 129 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 34738 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. जिनमें से कुल 3431 संक्रमित निकले. 102 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गयी. अब तक कुल 1775 मरीज स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं. जबकि 1527 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, क्वारेंटाइन सेंटरों से 174 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 3058 संदेहियों को स्वस्थ होने पर क्वारंटाइन केंद्रों से छुट्टी दी गयी है.



