- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
इंडेक्स मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से 48 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए
इंदौर. इंदौर के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से सोमवार को कोविड 19 यानि कोरोना का सामना कर रहे 48 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गये। एक ही दिन में 50 के लगभग स्वस्थ हुए मरीजों के घर जाने का यह दूसरा मौक़ा है. इन नए 48 के साथ अब तक इंडेक्स से 150 से ज्यादा लोग स्वस्थ होकर घरों को लौट चुके हैं.
इंडेक्स अस्पताल प्रबंधन और वहाँ बिना थके, बिना रुके, काम यथासंभव मेहनत का ही यह फल है कि कोरोना जैसी गंभीर महामारी से लड़ते हुए मरीज़ों की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। सभी स्वस्थ मरीज़ों के चेहरे पर इस गंभीर बीमारी को हराने की खुशी साफ नजर आ रही थी।
स्वस्थ मरीज़ों को बधाई व शुभकामनाएं देने के लिए आज इंडेक्स मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में श्री प्रवीण जड़िया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पधारे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री प्रवीण जड़िया ने कहा- मैं सभी स्वस्थ हुए मरीज़ों को शुभकामनाएं देना चाहता हूँ, जिन्होंने इस बीमारी का निडर हो कर सामना किया और आज वो इस बीमारी को हरा कर अपने अपने घर को लौट रहे है।
मैं इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग स्टाफ, डॉक्टर्स, व हर वर्ग के कर्मचारियों को मैं हाथ जोड़कर नमन करता हूँ, जिनके बिना यह सफलता मिलना नामुमकिन है. कोरोना ऐसी गंभीर बीमारी है जिसमें संक्रमण के डर से आपके परिवारजन तक आपको छू नही सकते ऐसे में अस्पताल प्रबंधन अपना परिवार छोड़ कर आपके लिए 24 घंटे आपकी सेवा करता है व आपके लिए हर सुविधाएं उपलब्ध करवाता है।
इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव ने इसे अपनी टीम की सफलता बताया जिसमें नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर मौर्या, सुपरिन्टेन्डेन्ट डॉ. अजय जोशी, डॉ दुबे, कोऑर्डिनेटर डॉ दीप्ति सिंह हाडा, को कॉर्डिनेटर डॉ धीरज शर्मा, डॉ.हिमांशु सिंह, नर्सिंग डायरेक्टर असलम खान, नितिन कोथवाल, डॉक्टर्स और उनके सुपरविज़न में काम कर रहे साथियों की मेहनत का परिणाम बताया है।

इंडेक्स हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेण्टर के चेयरमैन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने बताया कि आज 48 नये स्वस्थ हुए मरीजों को डिस्चार्ज किया जा रहा है. मरीज़ो की समुचित केयर की जा रही है, उचित दवाइयां, नर्सिंग, स्पेशल डाइट तथा सभी जरूरी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।
इंडेक्स हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेण्टर के वाइस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीज़ो की हालत में तेज़ी से हो रहे सुधार को देखते हुए जल्द ही बड़ी संख्या में दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आने की आशा है. हम प्रशासनिक स्तर पर और मरीजों के परिजनों से लगातार संपर्क में हैं और सहयोग की अपेक्षा करते हैं.


