- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
ब्यूटी इंडस्ट्री को राहत देने के लिए शहर की उन्नति सिंह ने केंद्रीय मंत्री से मांगी मदद
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देशभर के लोगों ने एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी से की चर्चा
इंदौर। कोरोना और लॉकडाउन की वजह से संकट में आए व्यापार में ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री भी है। संकट के इस दौर में इंडस्ट्री को राहत देने के लिए इससे जुड़े लोगों ने सूक्ष्म लघु और मध्यम उदयोग मंत्री नितिन गडकरी से चर्चा की।
ऑनलाइन प्लेटफार्म पर हुई चर्चा में शहरी ब्यूटीशियन उन्नति सिंह ने प्रमुख बातों को मंत्री श्री गडकरी के सामने रखा। सिडबी व अन्य माध्यमों से राहत का वादा करने के साथ ही श्री गडकरी ने इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के एक दल को लॉकडाउन के बाद मुलाकात के लिए दिल्ली भी आमंत्रित किया है।
ब्यूटीशियन सुश्री उन्नति सिंह ने एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से श्री गडकरी को बताया कि- यह क्षेत्र देशभर में साठ लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाता है। ब्यूटी पार्लर्, बार्बर शॉप, सैलून आदि के माध्मय से काम करने वाले इन लोगों में साठ फीसदी महिलाएं हैं।
लोगों को रोजगार मुहैया कराने के साथ ही ये इंडस्ट्री महिला सशक्तिकरण में भी महती भूमिका निभा रही है लेकिन कोरोना के इस दौर में इंडस्ट्री से जुडे लोगों के सामने रोजी-रोजी का संकट उत्पनन हो चुका है। अत: केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में खासतौर पर एमएसएमई की लिए चलाई जाने वाली योजनाओं का लाभ इस सेक्टर को भी मिले।
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को 70 फीसदी वेतन ईएसआईसी के माध्मय से दिया जाए। इसके अलावा बीमा, जीएसटी और प्रॉविडेंट फंड मे छूट, लाइसेंस नवीनिकरण का लाभ भी दिया जाए।
श्री गडकरी ने कहा कि- ये इंडस्ट्री 65 लाख लोगों को सीधे तौर पर रोजगार उपलब्ध करवा रही है ये अच्छी बात है। मैं श्रम मंत्रालय, वित्त मंत्रालय और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उदयोग मंत्रालय के मंत्रियों और अधिकारियों से इंडस्ट्री को किस तरह राहत मिले इस बारे में चर्चा करूंगा। सिडबी के माध्यम से भी क्या सहायता आप लोगों को दी जा सकती है ये भी देखेंगे।
श्री गडकरी ने कहा- इस कांफ्रेंसिंग में मेरे विभाग के अधिकारी साथ में जुड़े हुए हैं। उन्हें इन सभी बातों पर आगे की कार्रवाई के लिए मैं निर्देश दूंगा। लॉकडाउन खत्म होने के बाद आप लोग अपना एक डेलीगेशन लेकर यहां आएं और चर्चा करें ताकि आगे की योजना के बारे में भी बात की जा सके।
कांफ्रेंस के दौरान श्री गडकरी ने कोरोना से बेहतर तरीके से निपटने में सहयोग करने के लिए भी इंडस्ट्री का सहयोग मांगा और कहा कि कोरोना से लड़ाई जीतना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।


