- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
लाखों की अवैध शराब सहित 6 आरोपी गिरफ्तार
चंदन नगर पुलिस ने की कार्रवाई
इंदौर. थाना चंदन नगर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब सहित छह आरोपियों को पकडऩे में सफलता प्राप्त की है. आरोपियों से साढ़े तीन लाख रुपए की 45 पेटी महंगी अंग्रेजी व देशी शराब जब्त की गई है. घटना में प्रयुक्त जायलो व आई-20 कार भी जब्त की गई है.
चंदन नगर पुलिस को मुखबिर तंत्र से सूचना प्राप्त हुई कि महिन्द्रा जाईलो क्रमांक एमपी09 बीडी 1069 तथा सिल्वर रंग की आई-20 कार क्रमांक एमपी09 सीबी 0268 में कुछ लोग अवैध शराब लेकर धार रोड से निकलने वाले हैं.
उक्त सूचना पर थाना चन्दन नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये ग्रीनपार्क कालोनी के मेन गेट के पास धार रोड पर नाकाबंदी कर उक्त दोनों कार को रोका. दोनों कार से 6 आरोपी कपिल पिता भँवरसिह चौहान (33) निवासी छोटी खजरानी, अंकित पिता मुकेश कसेरा (24) निवासी श्रीराम होटल के पास मल्हारगंज, रवि उर्फ बच्चा पिता सुरेस दीवान (28) निवासी हम्माल कालोनी, ऋषी पिता रमेशसिह पंवार (33) निवासी एलआयजी कालोनी, विनोद पिता देवीसिह चौहान (22) निवासी छत्रीबाग और अमित पिता सोहनलाल कसेरा (28) निवासी मल्हारगंज को पकड़ा गया.
इनसे 17 पेटी मेहंगी अंग्रेजी शराब व 28 पेटी देशी शराब कुल 45 पेटी शराब अनुमानित कीमत साढ़े तीन लाख रुपये की जब्क की गई. आरोपियों द्वारा अपराध में उपयोग की जाने वाली उक्त दोनो कारे जप्त की गई और उन्हें आबकारी एक्ट की कार्यवाही करते हुए गिरपतार कर लिया गया.


