- पीएनबी ने स्वस्थ व समग्र कल्याण पर केंद्रित 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया
- Amid film promotions, Akshay Kumar marks Yoga Day with community session
- मुनव्वर फारुकी ने मनाया अपने एक्टिंग डेब्यू ‘फर्स्ट कॉपी’ का एक साल पूरा होने का जश्न
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में चल रहा है "ज़ायका सफर" बिहार से छत्तीसगढ़ तक के पारंपरिक स्वादों का उत्सव
- सूर्य नमस्कार यज्ञ एवं पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न
आईपीएल का सट्टा खाते चार गिरफ्तार
एरोड्रम पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई
इंदौर. क्राइम ब्रांच और एरोड्रम पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर क्रिकेट के अवैध सट्टे का खुलासा किया. पुलिस ने आईपीएल का खट्टा खाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियो से आधुनिक सट्टा उपकरण मोबाइल आदि मौके से जप्त किए गए हैं.
क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली थी कि थाना एरोड्रम क्षेत्र की कॉलोनी सुखदेव नगर मे क्रिकेट के अवैध सट्टे का संचालन किया जा रहा है. मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना एरोड्रम एवं क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त रूप से उक्त पते पर विधिवत कार्रवाई करते हुए दबिश दी.
यहां पर क्रिकेट सट्टे का संचालन राजेन्द्र पिता कपूरचंन्द जैन (59) निवासी सुखदेव नगर, नरेन्द्र पिता नानूराम खत्री (60) निवासी न्यू अंजनी नगर भमोरी, राजेश पिता रामावतार शर्मा (60) निवासी बङी भमोरी और रोहित पिता अनिल कोलावत (32) निवासी आराधना नगर द्वारा किया जा रहा था.
चारो आरोपी अपने-अपने मोबाइल से दिल्ली एवं हैदराबाद के आई.पी.एल. मैच पर अवैध रूप से सट्टा लगा रहे थे. साथ मे एक-एक अपनी नोटबुक मे सट्टे का हिसाब किताब लिख रहे थे. टीम द्वारा चारों से नगदी भी बरामद की गई. पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही हैं, जिसमें आगे और भी कई लोगो की भूमिका का खुलासा होने की संभावना है.


