- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
वैवाहिक सुख और धन लाभ के लिए करवाचौथ के 6 टोटके
डॉ श्रद्धा सोनी

करवाचौथ सिर्फ पति की लंबी उम्र की कामना का ही दिन नहीं, बल्कि पति-पत्नी में आपसी प्रेम बढ़ाने वाला दिन है। इस दिन आपकी आर्थिक तंगी भी दूर हो सकती है। बस आपको जानने होंगे ये 6 टोटके –
1 करवा चौथ के दिन गणेशजी को हल्दी की 5 गांठें ‘ॐ श्री गणधिपतये नम:’ बोलते हुए अर्पित करें। इस दिन ऐसा करने से कार्यों में सफलता मिलती है और धन के रास्ते खुलते हैं।
2 यदि पति-पत्नी में प्रेम कम हो गया हो तो करवा चौथ के दिन 11 गोमती चक्रों को लाल रंग की सिन्दूर की डिब्बी में रखकर घर में कहीं छुपाकर रखें। इस उपाय से कुछ ही समय में उनके बीच के सभी प्रकार के क्लेश दूर हो जाएंगे और दोबारा प्रेम भाव हो जाएगा।
3 करवा चौथ के दिन गणेशजी को घी-गुड़ का भोग लगाकर आर्थिक विघ्नों को दूर करने के लिए प्रार्थना करें। पूजा के बाद घी और गुड़ किसी गाय को खिला दें। धन संबंधी समस्याएं दूर होने लगती हैं।
4 यदि आपका जीवनसाथी आपकी उपेक्षा करता है तो करवा चौथ के दिन 5 बेसन के लड्डू, आटे और चीनी से बने 5 पेड़े, 5 केले, 250 ग्राम चने की भीगी दाल किसी गाय को अपने हाथों से खिलाएं और उसकी पीठ पर हाथ फेरते हुए समस्या को दूर करने की प्रार्थना करें।
5 इस दिन विघ्नहर्ता को 21 गुड़ की गोलियां बनाकर दूर्वा के साथ चढ़ाएं। इससे घर-परिवार में प्रेम और सहयोग का वातावरण बना रहता है और मनोकामना पूर्ण होती है।
6 यदि आपको लगता है कि आपका जीवनसाथी किसी और की ओर आकर्षित है या हो सकता है, तो 1 पीपल के सूखे पत्ते या भोजपत्र पर ‘उसका’ नाम लिखें, जिसपर आपको शंका हो। फिर थाली में इस पत्र पर 3 कपूर की टिक्कियां रखकर जला दें। प्रार्थना करें कि आपका जीवनसाथी सदैव आपका ही बना रहे।
इन उपायों को करते समय गोपनीयता का पूरा ध्यान रखें।


