- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
भाजपा ने विधानसभा चुनाव संचालन हेतु जवाबदारियां दी
नगर की सभी विधानसभाओं में भी चुनाव संचालन समितियों का हुआ गठन
इंदौर. भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष श्री गोपीकृष्ण नेमा ने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए चुनाव संचालन के लिये नगर पदाधिकारियों व प्रमुख कार्यकर्ताओं को दायित्व सौपें।
भाजपा कार्यालय पर विधानसभा चुनाव संचालन के लिये नियुक्त किए गए, पदाधिकारियों और विधानसभाओं में गठित चुनाव संचालन समिति की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि उम्मीदवार कौन है क्या है, यह हमें नहीं देखना है। हमारी जवाबदारी हमारी पार्टी है, पार्टी की विजय ही हम सब निष्ठावान कार्यकर्ताओं की विजय है। उम्मीदवार को एक तरफ रखते हुए पार्टी को सामने रखते हुए कार्य करना है।
आपने कहा कि सभी को काम का बंटवारा कर अपना-अपना काम तय कर करना है। हम सभी को पार्टी की चिंता करते हुए कार्य कर सभी विधानसभाओं पर विजय पताका फैहराना है। पार्टी युद्ध में उतर रही है। चुनाव की दृष्टि से छोटी से छोटी व्यवस्थाओं की जानकारी हम सभी को आवश्यक रूप से होना चाहिए। इसी तरह चुनाव से संबंधित कई अहम जानकारियां आपने उपस्थित पदाधिकारियों को दी।
विधानसभा चुनाव के संदर्भ में नगर मुख्य चुनाव समिति बनाई गई इस प्रकार है :-कार्यालय प्रभारी कमल वाधेला, साम्रगी वितरण गंगाराम यादव, वाहन व्यवस्था परमजीतसिंह बग्गा, बाहर से आने वाले कार्यकर्ताओ के प्रवास/व्यवस्था प्रमुख वैभव शुक्ला, प्रदेश स्तरीय एवं केन्दीय नेताओं के प्रवास रामदास गर्ग, प्रचार प्रसार सुमित मिश्रा, प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास श्री गणेश गोयल, प्रशासनिक समन्वय बबलू शर्मा, चुनाव आयोग से सम्बंधित कार्य (विधी) मनेहर मेहता, निधी (हिसाब खिताब) सुरेश बंसल, मीडिया व्यवस्था देवकीनंदन तिवारी, सोशल मीडिया प्रशांत बिजलानी, कॉल सेन्टर अतुल बनवड़ीकर, मतदान केन्द्र व्यवस्था श्री राजेश आजाद जनसम्पर्क मुकेश राजावत समृद्ध मध्यप्रदेश अभियान की व्यवस्था हेमंत मेहतानी को दी गई।


