- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
महू में ऑक्सीजन प्लांट निर्माण के लिए विधायक निधि से दिए 60 लाख
कोरोना को लेकर चिंतित मंत्री सुश्री ठाकुर ने ली आपातकालीन बैठक
इंदौर. कोरोना संक्रमण के कारण उत्पन्न परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए महू क्षेत्र के नागरिकों को किसी भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए शासकीय सिविल हास्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा. इसके लिए विधायक निधि से 60 लाख रूपए रेड क्रॉस सोसाइटी को समर्पित किए जाएंगे. इसके अलावा महू श्मशान घाट में इलेक्ट्रॉनिक शवगृह स्थापित किया जाएगा तथा लकड़ी एवं कंडों की कोई कमी नहीं आये यह व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है.
यह निर्णय पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मंत्री सुश्री उषा ठाकुर द्वारा कोरोना महामारी को देखते हुए ली गई आपातकालीन बैठक में लिए गए. बैठक में एसडीएम श्री अभिलाष मिश्रा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे. सुश्री ठाकुर द्वारा विधानसभा महू के नागरिकों को बेहतर मेडिकल सुविधाएं एवं आवश्यकताएं उपलब्ध कराने हेतु कोरोना की जंग में विजय प्राप्त करने के उद्देश्य से आपातकालीन बैठक आहूत की गई। जिसमें महू के नागरिकों से आव्हान किया गया कि कोरोना की इस विषम परिस्थिति में हम सबको सहयोगात्मक भूमिका निभानी होगी.
शासन प्रशासन अपने स्तर पर व्यवस्थाओं में जुटा ही है साथ ही हम सबको भी मिलकर अपने क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य की चिंता करनी होगी. उनके प्राणों की रक्षा के लिए हर संभव कार्य करने होंगे. बैठक में सुश्री ठाकुर द्वारा इलेक्ट्रानिक शवगृह और ऑक्सीजन प्लांट के लिए विधायक निधि से 60 लाख रुपए स्वीकृत करने के साथ ही दानदाताओं से आवाहन किया गया की इस महामारी में दान देकर महू विधानसभा के नागरिकों को ज्यादा से ज्यादा उपचार सुविधा दिलाने में सहायता करें.
बैठक में सुश्री ठाकुर ने कोरोना मरीजों के उपचार की जानकारी भी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों का बेहतर इलाज कराया जाए तथा उनके परिजनों को भी किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका भी ध्यान रखा जाए।


