- गोपी थीम पर रंगारंग कार्यक्रम में झूमीं गहोई वैश्य महिला मंडल की महिलाएं
- When head and heart agree: The new BMW X1 Long Wheelbase.
- भारत में लॉन्च हुई नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस।
- ‘अंडी बंडी’ के साथ थिरकने को तैयार हो जाइए! ज़ी म्यूजिक कंपनी के साथ ‘प्रेम कीटाणु’ का पहला गाना रिलीज
- विधात्री बंदी ने ‘फ्रेंड्स’ स्टार जेनिफर एनिस्टन के सामने परफॉर्म करने का अनुभव किया याद, अपनी बैच की एकमात्र भारतीय छात्रा थीं
मध्य भारत का सबसे बड़ा कोविड केयर सेंटर शुरू
600 बेड्स की क्षमता के साथ हुआ ट्रायल रन
इंदौर. खंडवा रोड स्थित राधास्वामी सत्संग (ब्यास) में जन-सहयोग से निर्मित इस अत्याधुनिक कोविड केयर सेंटर का गुरुवार सुबह 600 बेड्स के साथ ट्रायल रन किया गया. जिसके पश्चात रेपिड रिस्पोंस टीम द्वारा मरीजों को भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
सेंटर के चिकित्सा प्रभारी डॉ अमित मालाकार ने बताया कि गुरुवार शाम तक आरआरटी द्वारा 15 मरीजों को कोविड केयर सेंटर मे एडमिट किया जा चुका है. सेंटर मे भर्ती किये गए मरीजों के उचित उपचार हेतु सभी चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ साथ अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जा रही है.
उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए मरीजों के लिये पर्याप्त बेड व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इंदौर में खंडवा रोड स्थित राधास्वामी सत्संग (ब्यास) में देश का दूसरा तथा प्रदेश का सबसे बड़ा कोविड केयर सेंटर बनाया गया है.


