- गोपी थीम पर रंगारंग कार्यक्रम में झूमीं गहोई वैश्य महिला मंडल की महिलाएं
- When head and heart agree: The new BMW X1 Long Wheelbase.
- भारत में लॉन्च हुई नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस।
- ‘अंडी बंडी’ के साथ थिरकने को तैयार हो जाइए! ज़ी म्यूजिक कंपनी के साथ ‘प्रेम कीटाणु’ का पहला गाना रिलीज
- विधात्री बंदी ने ‘फ्रेंड्स’ स्टार जेनिफर एनिस्टन के सामने परफॉर्म करने का अनुभव किया याद, अपनी बैच की एकमात्र भारतीय छात्रा थीं
249 लोगों को भेजा अस्थाई जेल, जनता कर्फ्यू के नियमों का किया था उल्लंघन
इंदौर. कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं लोक स्वास्थ्य के बचाव हेतु कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री मनीष सिंह द्वारा जिले में 30 अप्रैल तक जनता कर्फ्यू लागू किया गया है. कलेक्टर श्री सिंह के निर्देशन में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा जनता कर्फ्यू की गाइडलाइन एवं कोरोना प्रोटोकॉल का सख्त रुप से पालन करवाते हुए, लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.
अपर कलेक्टर पवन जैन ने बताया कि कर्फ्यू के नियमों एवं कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले 249 व्यक्तियों को गुरुवार को अस्थाई जेल भेजा गया। उन्होंने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने की अपील की है
पूरी रात बिताना होगी हवालात में
इंदौर. कोरोना कर्फ्यू तोड़ने वालों पर अब और सख्ती होने जा रही है. यदि बिना काम के कोई घर से निकला और नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसे अब कुछ घंटे नहीं पूरी रात अस्थाई जेल में बिताना होगी. यह जानकारी कलेक्टर मनीष सिंह ने दी. उन्होंने कहा कि अब जनता कर्फ्यू के नियमों को और भी सख्त किया जा रहा है. कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले पूरे 1 दिन के लिए अस्थाई जेल जाएंगे. पहले केवल शाम तक के लिए उल्लंघन करने वालों को जेल भेजा जा रहा था.


