- रोटरी क्लब ऑफ इंदौर प्रोफेशनल्स ने स्कूल की बच्चियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण करवाया।
- इंदौर पुलिस और एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल की संयुक्त पहल हजारों लोगों को तंबाकू और कैंसर के प्रति किया जागरूक
- Renowned Actors Sunny Deol, Preity Zinta, and Karan Deol Made Freshman Induction 2026 a Star-Studded Welcome for LPU Freshers
- “Advertising Ushered In A New-Age Sensibility to Films” - Farhan Akhtar on the stylized slick of ‘Dil Chahta Hai’.
- ‘हर कोई लव ट्रायंगल करना चाहता था’, ‘दिल चाहता है’ की कास्टिंग को लेकर फरहान अख्तर ने बताई पूरी कहानी
मंत्री ने हाथ जोड़कर की घर में रहने की अपील
इंदौर. बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच लोगों की लापरवाही थम नहीं रही है. लोग कर्फ्यू होने के बाद भी सड़कों पर बेवजह निकल रहे हैं. गुरुवार को रीगल चौराहे पर मंत्री सिलावट ने हाथ जोड़कर लोगों से घरों में रहने की अपील की.
जनता कर्फ्यू का पालन नहीं करते हुए सड़कों पर बिना काम निकलने वालों को समझाइश देने गुरुवार को जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट खुद चौराहे पर पहुंचे उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों से निवेदन किया कि वे बिना काम घर से नहीं निकलें. 30 अप्रैल तक जनता कर्फ्यू का पालन करें.
मंत्री सिलावट ने कहा कि इस बार यह वायरस बहुत घातक है. पहले यह 10 फीसदी की रफ्तार से बढ़ रहा था, लेकिन अब यह इसकी गति लाख गुना हो गई है. ग्रामीण इलाकों में भी यह काफी तेजी से फैल रहा है. पिछली बार की तुलना में ज्यादा खतरनाक, घातक और 10 प्रतिशत को प्रभाव डालने वाला यह अब एक लाख फीसदी का प्रभाव डाल रहा है.
ऐसा संकट हमने ना कभी नहीं देखा था। ना देख पाएंगे। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि इससे मुक्ति दे। बिना काम अपने घर से बाहर नहीं निकलें. इस दौरान उन्होंने कि जो राजनीति कर रहे हैं उसने अनुरोध है कि वे सरकार के कदम में कदम बढ़ाएं. यह लड़ाई हम जीतेंगे।


