- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
दीवाल घड़ी की शुभ और अशुभ दिशा, जाने दीवाल घड़ी से संबंधित वास्तु
डॉ श्रद्धा सोनी, वैदिक ज्योतिषाचार्य, रतन विशेषज्ञ

घड़ी हम सबके घर में होती है। लेकिन घर की किस दिशा में घड़ी लगाना शुभ होता है.. यह हममें से कम लोग जानते हैं। आइए जानें घड़ी की वास्तु अनुसार कुछ खास बातें…
– आपके घर में घड़ी अगर दक्षिण दिशा में लगी है तो इसको अभी उतार दें.. क्योंकि यह आपके व परिवार के लिए सही नहीं है, ये ठहराव की दिशा है.. और इसके कारण आपके घर के मुख्य सदस्य की सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
– आपके घर में किसी दरवाजे के, ठीक ऊपर घड़ी लगी है, तो इसको आज ही उतार दें। ये वास्तु शास्त्र के अनुसार सही नहीं है। ऐसा करने से उसके नीचे से गुजरने वाले व्यक्ति पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ता है।
-घड़ी के लिए.. सबसे अच्छी दिशा पूर्व मानी गई है। अगर आपके घर में पूर्व दिशा में घड़ी लगी है इससे घर में लक्ष्मी की आगमन होता है। अगर आप घड़ी को पश्चिम दिशा में लगाएंगे तो घरवाले के मन में हमेशा सकारात्मक विचार आते हैं।
-वास्तु के हिसाब से घड़ियां भी अलग होती है। वास्तु में ये माना गया है कि अगर आपके घर में पेंडुलम वाली घड़ी है तो ये आपके लिए अच्छी होती है। इससे लोगों की तरक्की होती है। इस घड़ी को पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए।
– अगर आपके घर में कोई ऐसी घड़ी है जो दिवाल पर लटकती तो है, लेकिन चलती नहीं है.. और वहां बंध पड़ी घड़ी को आपको चाहिए की घड़ि को निकालकर तुरंत घर के बाहर फेंक दे । अन्यथा, इससे घर में विशेष नकारात्मक ऊर्जा आती रहेती है, सुख-चैन और परिवार में समृद्धि एवं तरक्की नहीं होगी, परेशानी बढ़ेगी।
– घर में काले, नीले और केसरिया कलर की घड़ी नहीं लगानी है। ये वास्तु के हिसाब से सही रंग नहीं है। इसके साथ ही आपके घर में लगी घड़ी चौकोर और गोल है, तो शुभ संकेत हैं। ऐसी घड़ी आपके लिए शुभ होती है। इनको लगाने से घर में सुख और शांति आती है। इससे घरवालों की तरक्की भी होती है।


