- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
शनि देव के वक्री होने से इन राशियों को होगा फायदा
डॉ श्रद्धा सोनी, वैदिक ज्योतिषाचार्य, रतन विशेषज्ञ

सोमवार,11 मई 2020 को शनि मार्गी से वक्री होने जा रहे हैं। शनि 29 सितंबर यानी 142 दिनों तक वक्री रहेंगे, शनि के मार्गी से वक्री हो जाने से कुछ राशियों पर इसका शुभ प्रभाव पड़ेगा। आइए, आज जानते हैं शनि के वक्री होने से किन राशियों को होगा फायदा…
कर्क राशि:– ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कर्क राशि के जातकों के लिए शनि का वक्री रहना शुभ रहेगा। इस समय में व्यापार में बढ़ोतरी होने के संकेत मिल रहे हैं। परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा।
सिंह राशि:- इस समय वक्री होकर शनि आपको लक्ष्य तक पहुंचाने में सहायता करेंगे, शनि का वक्री होना आपके लिए अशुभ नहीं कहा जा सकता है, परंतु आपको इस समय में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। किसी भी काम को करने से पहले सोच-विचार कर लें। सोच-विचार कर कार्य करेंगे तो सफलता आपको अवश्य मिलेगी।
कन्या राशि:– इस समय में आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पुराने कार्य भी इस समय में पूरे हो सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। दैनिक खर्चों में इजाफा होने के संकेत भी मिल रहे हैं। इस समय खर्चों में कमी करने का प्रयास करें। शनि का वक्री होना आपके लिए अशुभ नहीं कहा जा सकता है।
वृश्चिक राशि:– ज्योतिषशास्त्र के अनुसार वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ रहेगा। नया व्यापार शुरू करने के लिए अनुकूल समय है। आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होगी। शिक्षा के क्षेत्र में भी इस समय सफलता मिलने की पूरी संभावना है.!
मीन राशि:– इस समय आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो जाएगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। माता-पिता का साथ रहेगा। शनि का वक्री होना आपके लिए शुभ साबित हो सकता है, बस आवश्यकता है आलस का त्याग करने की…!!


