- Seerat Kapoor Seeks Collective Prayers and Divine Protection for a Film Close to Her Heart
- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
इंदौर. स्कूल बदले जाने और दोस्तों का साथ छूटने के बाद परेशान होकर एक दसवीं के छात्र ने मौत को गले लगा लिया. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. मामला छत्रीपुरा थाना क्षेत्र का है जहां रहने वाला एक छात्र इसी साल नौवीं कक्षा पास कर दसवीं कक्षा में पहुंचा था. सोमवार को ही उसके परिजन उसके लिए की किताबें लेकर आये थे। सोमवार रात वह अपने मौसेरे भाई के जन्मदिन की पार्टी में उसके घर बाणगंगा गया था. वह रात सवा 12 बजे लौटा था। लेकिन उसने सुबह अपने कमरे में फांसी लगा ली. छात्र के पिता ने बताया उसने बचपन से नौवीं कक्षा तक एक ही स्कूल में पढ़ाई की थी. इस साल बोर्ड की परीक्षा होने की वजह से उसका स्कूल बदला था. लेकिन वह स्कूल बदले जाने से खुश नहीं था. उसे अपने स्कूली दोस्तों के छूटने का खासा दु:ख था. इसके आलावा उसे कोई परेशानी नहीं थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
छात्रा को डराकर किया दुष्कर्म
इंदौर. दसवी कक्षा में पढऩे वाले एक छात्र ने उसके साथ 9वीं कक्षा में पढऩे वाले छात्रा के साथ दुष्कर्म किया. आरोपी छात्र रात में किशोरी को धककार छत पर ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया. किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है.
राजेन्द्र नगर पुलिस के अनुसार क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ 10वीं कक्षा में पढऩे वाले नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म किया है. लड़की के परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात लड़की अपने घर में मां के साथ सो रही थी. लड़की के पिता घर के बाहर थे और घर का दरवाजा खुला हुआ था. इसी बीच मौका पाकर आरोपी लड़का घर में घुस गया. आरोपी ने लड़की को जगाया और उसे धमकाते हुए छत पर चलने को कहा. लड़के की धमकी से डरी लड़की उसके साथ छत पर चली गई। छत पर ले जाकर आरोपी लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद जब लड़की के पिता घर आए तो उन्हें लड़की दिखाई नहीं दी. इस पर वह छत पर गए तो आरोपी लड़का वहां से भाग गया.
घर में काम करने वाली को बनाया हवस का शिकार
आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर महिला के पति ने अपने घर में काम करने वाली नाबालिग लड़की का शारीरिक शोषण किया. लड़की वहां पिछले चार सालों से काम कर रही थी. इसी बीच डॉक्टर पति ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया और चार साल तक शोषण करता रहा. सोमवार को लड़की ने अपने परिजनों को इस संबंध में बताया तो वे उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है.


