- रैम्प के अंतर्गत गारमेंट टेक्नोलॉजी एक्सपो बेंगलुरु में मध्यप्रदेश के 29 एमएसएमई होंगे शामिल
- आईओसीआई-सीएचएल हॉस्पिटल 114 में स्पेशल कार्डियक वर्कशॉप का आयोजन किया गया
- It’s melody, family and Prem all over again...Yeh Prem Mol Liya title track out now by Rajshri Productions and Himesh Reshammiya Melodies
- हार्ट मेले में 1000+ लोगों ने सीखा दिल बचाने का तरीका, विशेषज्ञों ने दी CPR की ट्रेनिंग
- छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को ‘यूनियन सृजन’ गृह पत्रिका के लिए प्रथम पुरस्कार
इंदौर में 27 नए कोरोना पॉजीटिव मिले, तीन मौत
इंदौर. शहर कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने का सिलसिला जारी है लेकिन लगातार दूसरे दिन संख्या इनकी में कमी आई. मंगलवार को 27 नए पॉजीटिव मिले और पॉजीटिव का कुल आंकड़ा 3597 पहुंच गया. वहीं तीन मौत के साथ मृतकों की संख्या 141 हो गई है.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी. शर्मा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार कल 1057 सैम्पल जांचे गये थे. इसमें 987 निगेटिव और 27 पॉजीटिव निकले. इसके साथ कोरोना पॉजीटिव का आंकड़ा 3597 हो गया. वहीं तीन और मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 141 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 38581 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 3597 संक्रमित निकले. इनमें से 141 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 103 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी. अब तक कुल 2132 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं.
जबकि 1324 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, क्वारेंटाइन सेंटरों से 141 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 3611 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गयी.


