- BVG India wins mandate to operate & maintain Indore's Multimodal Bus Terminal
- बीवीजी इंडिया को इंदौर के मल्टीमॉडल बस टर्मिनल के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी मिली
- अपना दल (एस) मध्य प्रदेश का 10वां ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र 9 अगस्त को
- Kroll India Celebrity Brand Valuation 2025
- Bad day? These 5 comedy movies promise the perfect mood reset
इंदौर में पॉजीटिव मरीज 36 सौ पार, 36 नए मरीज मिले, चार मौत
इंदौर. शहर कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या में कमी आ रही है. बुधवार को भी केवल 36 नए पॉजीटिव मिले. हालांकि पॉजीटिव मरीजों की संख्या 36 सौ पार हो गई और कुल आंकड़ा 3633 पहुंच गया. वहीं चार मौत के साथ मृतकों की संख्या 145 हो गई है.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी. शर्मा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार कल 1123 सैम्पल जांचे गये थे. इसमें 1056 निगेटिव और 36 पॉजीटिव निकले. इसके साथ कोरोना पॉजीटिव का आंकड़ा 3633 हो गया. वहीं चार और मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 145 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 39704 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 3633 संक्रमित निकले. इनमें से 145 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 52 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी. अब तक कुल 2184 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 1304 मरीजों का उपचार चल रहा है.
उधर, क्वारेंटाइन सेंटरों से 75 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 3806 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गयी.


