- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
कोरोना से स्वस्थ होकर 25 मरीज पहुँचे अपने घरों को
इलाज के दौरान दी गयी सुविधाएँ और सेवाओं की मरीजों ने की सराहना
इंदौर. इंदौर में कोरोना मरीजों के स्वस्थ होकर अस्पतालों से अपने घर पहुँचने का सिलसिला दिन प्रतिदिन नियमित रूप से जारी है। आज भी खुशियों की यह खबर रूकी नहीं और अरविंदो हॉस्पिटल से 25 मरीज सफल उपचार के पश्चात सकुशल अपने घरों को पहुँचे।
डिस्चार्ज हुये मरीजों ने इलाज के दौरान उपलब्ध करायी गयी सुविधाओं एवं सेवाओं की सराहना की। डिस्चार्ज के पश्चात मरीजों ने शासन-प्रशासन, अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ आदि को धन्यवाद दिया और आभार माना।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से 05 जून को जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार इंदौर में कुल 42 हजार 827 सेम्पल रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसमें से तीन हजार 722 मरीज पॉजिटिव पाये गये। इनमें से 153 मरीजों की मृत्यु हुई। इंदौर में दो हजार 324 मरीजों का सफल उपचार कर उन्हें डिस्चार्ज किया गया। उक्त दिनांक तक एक हजार 245 मरीज उपचाररत थे।


