- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
शासन के सहयोग से फिर से छोटे-छोटे काम धंधे होंगे शुरू: मुख्यमंत्री
सरकार देगी 10 हजार रुपए तक का लोन
इंदौर. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में छोटे-छोटे काम धंधे करने वाले नागरिक प्रभावित हुए हैं। लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार ऐसे लोगों का स्व-रोजगार फिर से शुरू करायेगी।
गली-मोहल्लों में फेरी लगाकर अपना जीवन यापन करने वाले नागरिकों को सरकार अपनी गारंटी पर 10 हजार रुपए तक का लोन देगी, जिसका 7 प्रतिशत ब्याज केंद्र सरकार वहन करेगी। इस योजना को सफल बनाने के लिए बैंकों से टायअप कर लिया गया है। वहीं ऐसे छोटे-छोटे काम धंधे करने वाले नागरिकों को संबल योजना में भी शामिल कर लिया गया है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान इंदौर के अभय प्रशाल में पथ विक्रेता निधि, जीवन शक्ति योजना और प्रवासी मजदूर रोजगार समीक्षा योजना के कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रवासी मजदूरों के लिए रोजगार सेतु योजना का भी शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा की कोरोना महामारी के बीच नागरिकों को राहत देते हुए विभिन्न योजनाओं में आज तक 26 हजार करोड़ रुपए उनके बैंक खातों में डाले गए है। इनमें प्रवासी मजदूरों को भी शामिल किया गया है। इतना ही नहीं अब 100 रुपए बिजली के बिल के स्थान पर 50 रुपए और जिनके 400 रुपए बिजली के बिल आते थे, उन्हें सिर्फ 100 रुपए बिजली का बिल भरना होगा।
कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, पूर्व मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायक सुश्री उषा ठाकुर, श्री रमेश मेंदोला, श्रीमती मालिनी गौड़, श्री आकाश विजयवर्गीय, श्री महेंद्र हार्डिया, पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री संजय शुक्ला, इंदौर कमिश्नर डॉ. पवन कुमार शर्मा, जनसम्पर्क आयुक्त डॉ. सुदाम खाडे, इंदौर कलेक्टर श्री मनीष सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
रोजगार सेतु से प्रवासी मजदूरों को मिलेगा कौशल का काम
अभय प्रशाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रोजगार सेतु योजना के हितग्राही, प्रधानमंत्री पथ विक्रेता और जीवन शक्ति योजना में हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए। इस दौरान उन्होंने पुणे में 4 हजार रुपए के मासिक वेतन पर कार्य करने वाले अमित वाघे को रोजगार सेतु पोर्टल के माध्यम से सिक्यूरिटी गार्ड के रोजगार का प्रमाण-पत्र प्रदान किया। अमित को अब 8 हजार रुपए प्रतिमाह का वेतन मिलेगा।
इसी तरह छत्तीसगढ़ में काम करने वाले वीरेंद्र को भी इंदौर में काम मिल गया है। अब वीरेंद्र 8 हजार रुपए का मासिक वेतन पाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जीवन शक्ति योजना के तहत सुरभि दोषी को प्रमाण-पत्र प्रदान किया। सुरभि ने योजना के तहत मास्क बनाकर सफाई कर्मियों को प्रदान किए थे।
वही माँ संतोषी स्व-सहायता समूह की रीना प्रजापति को मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 50 हजार रुपए का चेक प्रदान किया। इन्होंने भी समूह के माध्यम से मास्क बनाकर वितरित किए थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 3 योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए।
कल स्वच्छ बनाया था, अब स्वस्थ्य बनाएंगे
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम में पार्श्व गायक शान के गाने का रिमोट बटन दबाकर विमोचन भी किया। इस दौरान उन्होंने ने कहा कि विश्वास और हिम्मत के दम पर फिर से इंदौर दौड़ेगा। कल स्वच्छ बनाया था, अब स्वस्थ्य बनाएंगे। इंदौर, इंदौर जीतेगा इंदौर।
कार्यक्रम का स्वागत संबोधन नगर निगम की विधायक श्रीमती मालिनी गौड़ ने दिया। इस दौरान प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी और प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी संबोधित किया।


