- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
इंदौर के सभी हास्पिटल में आरंभ हुए परामर्श केंद्र
इन्दौर. संभागायुक्त डॉक्टर पवन शर्मा के निर्देशानुसार इंदौर के सभी कोविड हास्पिटल में परामर्श केंद्र आरंभ कर दिए गए हैं। कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने बताया है कि कोविड हॉस्पिटल में भर्ती मरीज़ों की जानकारी उनके परिजनों को तत्काल दिए जाने के निर्देश सभी अस्पताल प्रबंधन को दिए गए हैं.
उल्लेखनीय है संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने इंदौर संभाग के समस्त शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों,जिनमें कोविड-19 एवं संदिग्ध मरीजों का उपचार किया जा रहा है, उनके प्रवेश द्वार के समीप परामर्श केन्द्र स्थापित करने के निर्देश दिए गए थे.
संभागायुक्त डॉ. शर्मा द्वारा इंदौर संभाग के समस्त कलेक्टर्स को निर्देशित किया गया है कि जिन शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों जिनमें कोविड-19 पॉजिटिव एवं संदिग्ध मरीजों का उपचार किया जा रहा है उनके प्रवेश द्वार के समीप एक परामर्श केन्द्र की तत्काल स्थापना की जाये।
इन परामर्श केन्द्रों पर दो वरिष्ठ कर्मचारी/परामर्शदाता एवं चिकित्सक की ड्युटी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक लगायी जाये। इन परामर्श केन्द्रों द्वारा चिकित्सालय में मरीजों के परिजनों को मरीज से संबधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी.
उल्लेखनीय है कि कुछ अस्पतालों के संदर्भ में यह शिकायत मिली थी कि वहाँ भर्ती मरीज़ों की जानकारी उनके परिजनों को नहीं मिल पा रही है.


