- नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का आगाज़
- शहर में पहली बार बनी बाउंसर्स एंड बॉडीगार्ड असोसिएशन, स्थानीय युवाओं को काम दिलाने की पहल
- भारत में मंजूरी पाने वाली डेंगू की पहली वैक्सीन बनीटाकेडा की क्यूडेंगा
- Iconic Male Duos of Bollywood - Sharman Joshi & Sahil Khan in Style to Sanjay Dutt and Arshad Warsi in Munnabhai MBBS
- A Look at Disha Patani's Journey to Awarapan 2
ताई ने महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को तुलसी के पौधे देकर, हर-हर मोदी, घर-घर तुलसी अभियान का प्रारंभ किया
सांवेर विधानसभा के निपानिया गांव से भाजपा महिला मोर्चा ने अभियान की शुरुआत कर अन्य गांवों में भी अभियान चलाया
इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आज से सांवेर विधानसभा में “हर- हर मोदी, घर- घर तुलसी“ अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान की प्रभारी श्रीमती अंजू माखीजा एवं पदमा भोजे ने बताया कि “हर-हर मोदी घर-घर तुलसी“ अभियान का प्रारंभ लोकसभा पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुमित्राजी महाजन (ताईजी) ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को तुलसी के पौधे देकर किया।
ताईजी के साथ नगर उपाध्यक्ष कमल बाघेला, सुमित मिश्रा, अंजू माखीजा, पदमा भोजे एवं अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर श्रीमती सुमित्रा महाजन ने कहा कि आगामी दिनों में सांवेर विधानसभा में उपचुनाव होना है। इस उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी आप सब की मेहनत से विजय हासिल करेगी ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है।
हमारे कार्यकर्ता प्रत्येक घर में जाकर केंद्र सरकार के द्वारा विगत 6 वर्षों में देश व जनता के हित में किए गए कार्यों और विगत 100 दिनों में प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश के विकास और जनता के हित में किए गए कार्यों को बताकर आम जन का समर्थन प्राप्त करें।
सांवेर विधानसभा उपचुनाव को ध्यान में रखकर “हर – हर मोदी, घर- घर तुलसी“ अभियान की आज निपानिया गांव से शुरआत हुई।
भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिलाध्यक्ष डॉ राजेश सोनकर, अभियान प्रभारी भाजपा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू मखीजा, विधायक मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, कमल बाघेला, सुमित मिश्रा, नानूराम कुमावत, पदमा भोजे, जेपी मूलचंदानी ने घर घर तुलसी पौधे वितरित कर अभियान शुरू किया। साथ ही ग्राम निवासियों को तुलसी की माला पहनाकर उपचुनाव में भाजपा का समर्थन करने की अपील भी की।
प्रमुख रूप से क्षेत्रीय पार्षद कोमल पंचोली, पद्मा भोजे, यशवंत शर्मा, विक्रमसिंह राठौर, जीवन पंचोली, प्रकाश कारीगर, सज्जनसिंह कुशवाह, शैलेन्द्र महाजन, तुलसी प्रजापत, रेणुका प्रताप, प्रणव मंडल, कमल पटेल सहित अन्य महिला पुरुष कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।


