- रोटरी क्लब ऑफ इंदौर प्रोफेशनल्स ने स्कूल की बच्चियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण करवाया।
- इंदौर पुलिस और एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल की संयुक्त पहल हजारों लोगों को तंबाकू और कैंसर के प्रति किया जागरूक
- Renowned Actors Sunny Deol, Preity Zinta, and Karan Deol Made Freshman Induction 2026 a Star-Studded Welcome for LPU Freshers
- “Advertising Ushered In A New-Age Sensibility to Films” - Farhan Akhtar on the stylized slick of ‘Dil Chahta Hai’.
- ‘हर कोई लव ट्रायंगल करना चाहता था’, ‘दिल चाहता है’ की कास्टिंग को लेकर फरहान अख्तर ने बताई पूरी कहानी
इंदौर में कोरोना पॉजीटिव 67 सौ पार
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ती जा रही है. 153 नए मरीज मिलने के साथ आंकड़ा 67 सौ पार हो गया और कुल संख्या 6709 हो गई. एक मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 303 हो गई.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1587 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 1399 निगेटिव और 153 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 20 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 6709 हो गया. वहीं एक मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 303 हो गई.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 128422 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 6709 पॉजीटिव निकले. इनमें से 303 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 54 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 4603 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 1803 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 25 संदेहियों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 5015 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


