- मुनव्वर फारुकी ने मनाया अपने एक्टिंग डेब्यू ‘फर्स्ट कॉपी’ का एक साल पूरा होने का जश्न
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में चल रहा है "ज़ायका सफर" बिहार से छत्तीसगढ़ तक के पारंपरिक स्वादों का उत्सव
- सूर्य नमस्कार यज्ञ एवं पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न
- आनंदम के 'विद्या' गर्ल्स स्कॉलरशिप प्रोग्राम ने पूर्ण किए सफलतम 10 वर्ष
- पंजाब नैशनल बैंक ने इको-फ्रैंडली को-ब्रांडेड ट्विन क्रेडिट कार्ड्स लॉंच करने के लिए जैगल के साथ की साझेदारी
इंदौर में कोरोना पॉजीटिव 65 सौ पार
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या में निरंतर उछाल जारी है. 99 नए मरीज मिलने के साथ आंकड़ा 65 सौ पार हो गया और कुल संख्या 6556 हो गई. एक मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 302 हो गई.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1565 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 1444 निगेटिव और 99 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 22 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 6556 हो गया. वहीं एक मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 302 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 126835 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 6556 पॉजीटिव निकले. इनमें से 302 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 30 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 4549 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 1705 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 7 संदेहियों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 4990 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


