- कारगिल विजय दिवस पर टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स का विशेष कार्यक्रम
- Shimmer Gowns to Lavender Ethnics: Triptii Dimri Serves a Blend of Traditional and Modern Fashion
- Pooja Hegde Shares Wholesome BTS Clicks with Thalapathy Vijay as Jana Nayagan Releases, Pens ‘One Last Time’
- Bhumi Satish Pednekkar Requests Sonam Wangchuk to End his Indefinite Fast, Says "Your concerns have resonated with people across the country, and we are beginning to see progress"
- प्रोफेशनल हेयर स्टाइलिस्ट बनने का सपना होगा पूरा
1 अगस्त को शुक्र करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, जानें सभी राशियों पर प्रभाव
शुक्र का मिथुन राशि में गोचर, इन राशियों को फायदा
डॉ श्रद्धा सोनी, वैदिक ज्योतिषाचार्य, रतन विशेषज्ञ

इस बार 1 अगस्त को शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश कर रहा है। सुबह 5:00 बजे शुक्र ग्रह वृषभ राशि से परिवर्तन कर मिथुन राशि में प्रवेश कर रहा है। शुक्र को नवग्रहों में शुभ ग्रह की संज्ञा मिली है और वे वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं। शुक्र के प्रभाव से सांसारिक सुख, ऐश्वर्य और वैवाहिक जीवन पर भी असर पड़ता है।
मेष : मेष राशि के लिए शुक्र का गोचर तीसरे भाव में होगा। यह भाई-बंधुओं और पराक्रम भाव है। आपकी मानसिक और शारीरिक क्षमता में वृद्धि होगी। सबसे बड़ी बात आर्थिक संकट दूर होने वाला है। भोग-विलास के तमाम साधन आपके पास आएंगे। भाई-बहनों से रिश्तों में सुधार आएगा। आजीविका के साधनों की परेशानी दूर होगी। नौकरी और बिजनेस में तरक्की होगी।
वृषभ : वृषभ राशि के लिए शुक्र का गोचर दूसरे अर्थात् धन और वाणी के भाव में होने से आपको अचानक कहीं से बड़ी मात्रा में धन मिल सकता है। कर्ज मुक्ति का योग बनेगा। बेतहाशा हो रहे खर्चों में कमी आएगी और धन का कोश बढ़ेगा। आपकी वाणी के प्रभाव से आप बड़े-बड़े काम भी आसानी से पूरे कर लेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
मिथुन : मिथुन राशि के लिए शुक्र का गोचर लग्न स्थान में होने से आपके शारीरिक बल में वृद्धि होगी। आपकी काम इच्छा पूरी होगी। जिनका विवाह अब तक नहीं हो पा रहा था, वह परेशानी दूर होगी। उत्तम संतान सुख मिलेगा। प्रबल धन लाभ के योग बन रहे हैं। कला-संस्कृति के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है।
कर्क : कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर द्वादश स्थान में होने जा रहा है। यह व्यय का स्थान है, इसलिए थोड़ा खर्च पर लगाना जरूरी होगा। पारिवारिक माहौल बेहतर रहेगा साथ ही विवाहितों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा, दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। इस दौरान कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। नौकरीपेशा को तरक्की मिलेगी। खर्च अधिक होने के साथ भौतिक सुख मिलेगा।
सिंह : सिंह राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर एकादश स्थान में आय के भाव में होगा। आपके आय के साधनों में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन में पूर्ण भोग करेंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। नया प्रेम प्रस्ताव भी मिलेगा। नौकरीपेशा के पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छी सफलता मिलने के चांस हैं। सारी इच्छाएं पूर्ण होंगी।
कन्या : कन्या राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर दशम स्थान में होगा। यह आजीविका के साधनों का स्थान है। यहां शुक्र का आना सभी तरह से शुभ होगा। आपके कार्य में परिवर्तन होगा जो शुभ रहेगा। जॉब से संबंधित परेशानियां दूर होंगी। हालांकि शारीरिक रूप से थोड़ी परेशानी आ सकती है, लेकिन उससे भी ज्यादा डरने की जरूरत नहीं है। भौतिक सुख-सुविधओं में बढ़ोतरी होगी।
तुला : तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर नवम स्थान, भाग्य भाव में होगा। यहां शुक्र के गोचर करने से आपके भाग्य को बल मिलेगा और वो सभी काम करने में आप पूर्ण सफल होंगे जो लंबे समय से अटके हुए हैं। अनेक साधनों से पैसा आने के योग बनेंगे। वर्तमान कार्य बिना बाधा के पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ यौन संबंध मधुर बनेंगे। अविवाहितों का विवाह होगा।
वृश्चिक : वृश्चिक राशि के लिए शुक्र का गोचर अष्टम स्थान में होने जा रहा है। आपको गुप्त अंगों का कोई रोग हो सकता है। क्रोध में आकर आप अपने धन का नुकसान कर बैठेंगे। धन का आगमन इस दौरान सामान्य रूप से होगा। दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों में टकराव देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न् हो सकती है। उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
धनु : धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर सप्तम स्थान में होगा। यहां शुक्र का आना सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ पूर्ण तालमेल बनाते हुए सुखद दांपत्य जीवन का भोग करेंगे। धन लाभ के साथ भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। इस राशि में बृहस्पति भी हैं, इसलिए शुक्र और बृहस्पति की युति से आपकी सात्विकता, आध्यात्मिकता में भी वृद्धि होगी। मानसिक तनाव दूर होगा।
मकर : मकर राशि के लिए छठे भाव में शुक्र का आना ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता। शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। पार्टनरशिप में कोई काम कर रहे हैं तो उसमें धोखा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में टकराव होगा। स्वयं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। धन का आगमन सामान्य रूप से होता रहेगा। आय के नए साधन नहीं मिलेंगे।
कुंभ : आपकी राशि के लिए शुक्र का गोचर पंचम स्थान में होगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव होगा और आय के साधनों में भी परिवर्तन आएगा। विद्यार्थियों के लिए समय बेहतर है। परीक्षाओं में सफल होंगे। दांपत्य जीवन, प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। आपकी संपत्ति में बढ़ोतरी होने के योग बनेंगे, लेकिन किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते समय पूरी तरह सतर्क रहें।
मीन : मीन राशि के चौथे घर में शुक्र ग्रह का गोचर करना सुख में वृद्धि करने वाला होगा। आपके परिवार में भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। वाहन-भवन भी खरीदने के योग बन रहे हैं। आय के साधन बढ़ने से सुविधाएं जुटाना आसान होगा। दांपत्य जीवन मधुर होगा। विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। प्रेम संबंध सफल होंगे। स्थायी सुखों में वृद्धि होगी


