- मुनव्वर फारूकी का रोहित शेट्टी को सलाम, ‘खतरों के खिलाड़ी’ के फिनाले पर बोले ‘लेजेंडरी’
- सांस्कृतिक रंगों की नई उड़ान: ट्रायो सेट ऑफ थ्री आर्ट्स की महफ़िल में सजी कव्वाली, सूफियाना सुर और बॉलीवुड का तड़का
- ‘मंगला गौरी’ के लिए रुक्मिणी वसंत ने पहनी खाकी; फर्स्ट लुक में दिखा उनका बिल्कुल नया अंदाज़
- Shakti Pumps Unveils Next-Generation Patented S4RM Pumps and Advanced Pumping Solutions at IFAT Mumbai 2026
- स्मार्ट सिटी प्लानिंग में जंगलों, कृषि भूमि और आर्द्रभूमि (वेटलैंड्स) को बचाना अनिवार्य: प्रसिद्ध वास्तुकार हफीज कॉन्ट्रैक्टर
इंदौर में 214 नए कोरोना पॉजीटिव मिले
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या में फिर उछाल आया. 241 नए मरीज मिलने के साथ कुल मरीजों का आंकड़ा 9804 हो गया.
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 3855 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 3624 निगेटिव और 214 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 17 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 9804 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 175649 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 9804 पॉजीटिव निकले. इनमें से 342 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 32 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 6278 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 3184 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 25 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 5805 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


