- स्मार्ट सिटी प्लानिंग में जंगलों, कृषि भूमि और आर्द्रभूमि (वेटलैंड्स) को बचाना अनिवार्य: प्रसिद्ध वास्तुकार हफीज कॉन्ट्रैक्टर
- Ganesh Utsav 2026: Take Nath Inspiration from Shraddha Kapoor, Urmila Matondkar, Ankita Lokhande, Madhurima Tuli and Shriya Pilgaonkar
- Disha Patani, Sara Ali Khan to Alia Bhatt: Bollywood Divas Display Ways to Ace Traditional Fashion this Ganesh Chaturthi
- Pratibha Ranta Expresses Gratitude as The Revolutionaries Soars, Opens Up About Playing Pratibha Lahiri: There is so much quiet strength in the way women hold their lives together
- इंदौर में 'इंदौर टेक समिट 2026' का सफल आयोजन
इंडेक्स ने 59 मरीज़ों को स्वस्थ कर घर भेजा
इंडेक्स अस्पताल में अबतक सबसे कम मृत्युदर
इंदौर. इंडेक्स अस्पताल से आज इंदौर सहित आसपास के जिलों के 59 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।वहीं इंडेक्स से अब तक 1300 से भी अधिक मरीज़ों को स्वस्थ किया जा चुका है।यहाँ सभी मरीज़ कोरोना को मात देकर खुश होकर अपने घर लौटे और अस्पताल के स्टाफ और डॉक्टर्स को खूब आशीर्वाद दिया।
डिस्चार्ज हुए मरीजों का कहना था कि हमें अस्पताल में सभी सुविधाएं मिली, बेहतर से बेहतर इलाज हुआ इसलिए अस्पताल स्टाफ और डॉक्टर्स को बहुत-बहुत धन्यवाद। इसके फलस्वरूप स्वस्थ होकर आज हम अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं।
इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव ने इसे अपनी टीम की सफलता बताया जिसमें नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर मौर्या, एसोसिएट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय सिंह ठाकुर ,कोऑर्डिनेटर डॉ दीप्ति सिंह हाडा, को कॉर्डिनेटर डॉ धीरज शर्मा, डॉ.हिमांशु सिंह, डॉक्टर्स और उनके सुपरविज़न में काम कर रहे साथी शामिल है।
इंडेक्स अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के चैयरमेन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने कहा आज एक बार फिर बड़ी संख्या में इंडेक्स से 59 मरीज़ स्वस्थ होकर घर लौट गए। इंडेक्स अस्पताल में हम मरीज़ों का सफलतापूर्वक उपचार कर पा रहे है यह हमारे डॉक्टर और उनकी टीम की लगातार मेहनत और लगन का ही यह परिमाण है।
इंडेक्स अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के वाइस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने बताया हमारा लगातार यहीं प्रयास रहता है कि हम मरीज़ों को उचित इलाज के साथ-साथ सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाए जिससे मरीज़ों को जल्दी स्वस्थ होने में मदद मिले और इस प्रयास में हम सफल होते नज़र आ रहे है।


