- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
- Jaaved Jaaferi Credits Saroj Khan For Teaching Him The Importance Of Expressions In Dance
- शीना चौहान ने अपने अगले बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट की दी झलक, कहा – "नई कहानियां, नई दुनिया, नया एडवेंचर…"
- Sheena Chohan Gives A Quick Sneak Peak To Fans About Her Next Big Hollywood Project Says, "New Stories, New World, New Adventure…."
- मां काली से प्रेरित सीरत कपूर की रहस्यमयी पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता, फैंस जुटे इसके मायने समझने में
इंदौर में नए 198 कोरोना पॉजीटिव मिले, चार मौत
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढऩे का सिलसिला जारी है. 198 नए मरीज मिलने के साथ कुल मरीजों का आंकड़ा 12229 हो गया. चार मौत के साथ मरने वालों की संख्या 379 हो गई.
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 2783 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 2551 निगेटिव और 198 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 34 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 12229 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 205015 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 12229 पॉजीटिव निकले. इनमें से 379 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 120 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 8610 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 3240 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 21 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 6067 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


