- नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का आगाज़
- शहर में पहली बार बनी बाउंसर्स एंड बॉडीगार्ड असोसिएशन, स्थानीय युवाओं को काम दिलाने की पहल
- भारत में मंजूरी पाने वाली डेंगू की पहली वैक्सीन बनीटाकेडा की क्यूडेंगा
- Iconic Male Duos of Bollywood - Sharman Joshi & Sahil Khan in Style to Sanjay Dutt and Arshad Warsi in Munnabhai MBBS
- A Look at Disha Patani's Journey to Awarapan 2
4 महीने के एदान से ले कर 74 वर्षीय रामचंद्र ने भी दी कोरोना को मात
कोरोना से स्वस्थ हुए मरीज़ों का घर लौटना जारी, आज इंडेक्स से 25 मरीज़ डिस्चार्ज
इंदौर. इंदौर शहर में कोरोना पोजिटिव मरीज़ों के सफल उपचार का सिलसिला जारी है। इंडेक्स अस्पताल से बड़ी संख्या में मरीज़ स्वस्थ हो कर लौट रहे है।शुक्रवार को भी इंडेक्स से 25 मरीज़ स्वस्थ हो कर घर लौटे।स्वस्थ मरीज़ों में 8 महिलाएं एवं 17 पुरूष शामिल है।
मरीज़ों ने अस्पताल से विदा लेते वक़्त इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव और उनकी टीम जिसमें नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर मौर्या, एसोसिएट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय सिंह ठाकुर ,कोऑर्डिनेटर डॉ दीप्ति सिंह हाडा, को कॉर्डिनेटर डॉ धीरज शर्मा, डॉ.हिमांशु सिंह, डॉक्टर्स और उनके सुपरविज़न में काम कर रहे साथियों को तहे दिल से धन्यवाद एवं आशीर्वाद दिया जिनकी वजह से आज वह इस बीमारी को हरा कर घर लौट रहे है।
सुखलिया निवासी 68 वर्षीय मारिया जी का पूरा परिवार कोरोना संक्रमित हो गया था जिसमें 4 माह का बच्चा एदान भी शामिल है जिसके बाद उन्हें इंडेक्स अस्पताल लाया गया वहाँ इलाज मिलने के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ हो कर अपने घर लौटे।
इंडेक्स अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के चैयरमेन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने कहा आज इंडेक्स से 25 मरीज़ स्वस्थ होकर घर लौट गए। इंडेक्स अस्पताल में हम मरीज़ों का सफलतापूर्वक उपचार कर पा रहे है यह हमारे डॉक्टर और उनकी टीम की लगातार मेहनत और लगन का ही यह परिमाण है।
इंडेक्स अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के वाइस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने बताया हमारा लगातार यहीं प्रयास रहता है कि हम मरीज़ों को उचित इलाज के साथ-साथ सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाए जिससे मरीज़ों को जल्दी स्वस्थ होने में मदद मिले और इस प्रयास में हम सफल होते नज़र आ रहे है।


