- मुनव्वर फारूकी का रोहित शेट्टी को सलाम, ‘खतरों के खिलाड़ी’ के फिनाले पर बोले ‘लेजेंडरी’
- सांस्कृतिक रंगों की नई उड़ान: ट्रायो सेट ऑफ थ्री आर्ट्स की महफ़िल में सजी कव्वाली, सूफियाना सुर और बॉलीवुड का तड़का
- ‘मंगला गौरी’ के लिए रुक्मिणी वसंत ने पहनी खाकी; फर्स्ट लुक में दिखा उनका बिल्कुल नया अंदाज़
- Shakti Pumps Unveils Next-Generation Patented S4RM Pumps and Advanced Pumping Solutions at IFAT Mumbai 2026
- स्मार्ट सिटी प्लानिंग में जंगलों, कृषि भूमि और आर्द्रभूमि (वेटलैंड्स) को बचाना अनिवार्य: प्रसिद्ध वास्तुकार हफीज कॉन्ट्रैक्टर
अनलॉक के बाद डोमेस्टिक कार्गो में लौटी तेज़ी
एयरपोर्ट पर डोमेस्टिक कार्गो का सांसद शंकर लालवानी ने पूजन किया
- पहले निजी हाथों में थी डोमेस्टिक कार्गो की व्यवस्था
- अब सीधे कार्गो विभाग संभालेगा व्यवस्था
- लॉकडाउन के बाद डोमेस्टिक कार्गो में तेज़ी लौटी
इंदौर एयरपोर्ट से डोमेस्टिक कार्गो को गति मिल रही है और अब रोज़ाना 15-18 टन माल भेजा जा रहा है। पहले ये व्यवस्था निजी क्षेत्र के कॉन्ट्रेक्टर के हाथों में थी लेकिन अब इंदौर एयरपोर्ट खुद इसे संचालित करेगा। सांसद शंकर लालवानी ने आज इंदौर एयरपोर्ट पर पूजन कर इसकी शुरुआत की।
इंदौर से लॉकडाउन के पहले 30-35 टन सामान रोज़ भेजा जाता था जो लॉकडाउन के दौरान घट गया था लेकिन अब इसमें दोबारा तेज़ी आ रही है। इंदौर से बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई के लिए अब रोज़ाना 15-18 टन सामान भेजा जा रहा है और इसकी डिमांड बढ़ती जा रही है।
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि इंदौर एयरपोर्ट से अब डोमेस्टिक कार्गो की व्यवस्था डिपार्टमेंट ही संभालेगा और लगातार इसकी डिमांड बढ़ रही है जो कि एक अच्छा संकेत है।
फिलहाल स्पाइसजेट करीब 8 टन के डेडिकेटेड कार्गो प्लेन का संचालन कर रही है वहीं इंडिगो भी अपनी नियमित फ्लाइट से कार्गो का परिवहन कर रही है। स्पाइसजेट की योजना 15 टन के डेडिकेटेड कार्गो प्लेन की शुरुआत करने की है।
सांसद लालवानी ने बताया कि डायरेक्ट इंटरनेशनल कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन नवरात्रि में होने की संभावना है और इंदौर के लिए ये बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। सांसद ने कहा कि डायरेक्ट इंटरनेशनल कार्गो से एक्सपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा और इंदौर में रोज़गार बढ़ेंगे।
इस अवसर पर एयरपोर्ट डायरेक्टर श्रीमती अर्यमा सान्याल, एयरपोर्ट कार्गो के प्रभारी आर सी डबास और कार्गो टीम के सदस्य भी मौजूद थे।


