- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
शिविरों में बिजली संबंधी 1200 शिकाय़तों का समाधान
रोज हो रहे 60 स्थानों पर आयोजन
इंदौर। बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए सभी जोन, वितरण केंद्रों पर शिविर लगाए जा रहे है। अब तक 250 स्थानों पर शिविरों के आयोजन हुए, 1200 शिकायतों का निराकरण किया गया।
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के मुख्य महाप्रबंधक श्री संतोष टैगोर ने बताया कि प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर के आदेशानुसार सभी 15 जिलों में शिविरों के आयोजन हो रहे है। हर जिले में 3 से 5 एवं कंपनी क्षेत्र में रोज 60 से ज्यादा स्थानों पर शिविरों का आयोजन चल रहा है।
इसमें बिल संबंधी, नाम परिवर्तन, ट्रांसफार्मर संबंधी, नया कनेक्शन, लोड में बदलाव, पता ठीक कराने आदि के आवेदन लिए जा रहे है, यथासंभव शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है।
श्री टैगोर ने बताया कि रोज शिविरों का रीजन स्तर पर मानिटरिंग की जा रही है। शहर अधीक्षण यंत्री श्री कामेश श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को मैकेनिक नगर, तिलक नगर, जीपीएच, सांवेर रोड, राज मोहल्ला में शिविर लगे, इनमें 60 से ज्यादा शिकायतों का समाधान हुआ।
ग्रामीण अधीक्षण यंत्री श्री डीएन शर्मा ने बताया कि शनिवार को मांगलिया, बेटमा, सांवेर, भंवरासला दूधिया में शिविर लगे। अब तक इंदौर ग्रामीण में 250 समस्याओं का समाधान शिविरों के दौरान किया गया।
एमडी श्री तोमर पहुंचे शिविर में
मप्रपक्षेविविकं इंदौर के एमडी श्री अमित तोमर ग्रामीण क्षेत्र के दौरे में कुक्षी पहुंचे। वहां उन्होंने तालाब रोड स्थित कार्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित शिविर में 8 उपभोक्ताओं से बात भी की। इस दौरान श्री विनोद रणछोड़ के 1 किलोवाट के बिल में गलती से जुड़ी पुरानी बकाया राशि 3600 रूपए तत्काल कम की गई।


