- Sidharth Malhotra and Tamannaah Take on the Unknown as The Vvaan Trailer Unveils a Spectacle Like Never Before
- डायरेक्टर श्रीजा बरुआ नलावड़े की ‘द मशरूम्स’ लेकर आया 80’s रेट्रो बॉलीवुड का जादू, ‘कैसी है ये शाम आज की’ के साथ
- Rohit Sharma opens up about the family support that shaped his cricketing journey on Family Full House
- आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस वित्त वर्ष 2026 के दौरान मध्य प्रदेश में 100% दावा निपटान अनुपात के साथ नेतृत्व की स्थिति में
- Ajay Devgn Praises Abhishek Pathak’s Directorial Vision to Bring the World of Drishyam to a Believable Conclusion: “Abhishek Has Cracked It Brilliantly”
इंदौर में कोरोना विस्फोट, 295 नए मरीज मिले, 6 मौत
कुल पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 15 हजार पार
इंदौर. शहर में सोमवार को फिर कोरोना विस्फोट हुआ। 295 नए मरीज मिलने के साथ मरीजों का आंकड़ा 15 हजार पार हो गया और कुल मरीजों की संख्या 15165 हो गई. 6 मौत के साथ मरने वालों की संख्या 427 हो गई.
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 2799 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 2491 निगेटिव और 295 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 13 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए. इसके साथ पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 15165 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 236270 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 15165 पॉजीटिव निकले. इनमें से 427 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 268 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 10499 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 4239 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 18 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 6244 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


