- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
56 दुकान और सराफा में शाम 6 बजे दुकानों के शटर गिरे
व्यापारियों ने किया एच्छिक शटडाउन
इंदौर. शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते 56 सहित सीतलामाता बाजार और सराफा के साथ ही अन्य व्यापारिक संगठनों से भी शाम 6 बजे के बाद बाजार को बंद करने का निर्णय लिया है। इसे व्यापारियों ने ऐच्छिक शटडाउन का नाम दिया है।
कोरोना संक्रमण बढऩे को लेकर प्रशासन तो लॉकडाउन लगाने के मूड में नहीं दिख रहा, लेकिन अब व्यापारी लॉकडाउन के बजाए दुकानों को समय से पहले शटडाउन कर रहे हैं। 56 दुकान पर घड़ी में 6 बजते ही दुकान संचालकों ने ग्राहकों को वापस वापस लौटाना शुरू कर दिया। शाम 6 बजे शटडाउन करने के नियम का पालन उन्होंने सख्ती से किया।
इसी तरह सराफा में भी शाम को 6 बजे ही दुकानें बंद होने लगीं. सीतलामाता बाजार में ही रविवार को ऐच्छिक लॉकडाउन करने को लेकर एसोसिएशन की ओर से बात बैठक में रखी गई थी. उस पर भी शनिवार को व्यापारियों में संदेह दिखा. यहां रविवार के लॉकडाउन को लेकर व्यापारियों में मतभेद है.
इधर, कोरोना भय के चलते अब ट्रांसपोर्टर्स ने भी फैसला लिया कि वे शाम 6 बजे तक ही माल की बुकिंग लेंगे. वहीं माल की लोडिंग भी शाम 5 बजे तक ही करवाएंगे. इस संबंध में एसोसिएशन ऑफ पार्सल ट्रांसपोर्ट एंड फ्लीट ऑनर्स ने सार्वजनिक सूचना जारी की है. एसोसिएशन का कहना है कि संक्रमण से बचाव के लिए समय कम किया है.
दवा दुकान अब रात 8 बजे तक ही खुलेंगी
व्यापक रूप से फैल रहे कोरोना संक्रमण के चलते केमिस्ट एसोसिएशन ने तय किया कि अब दवा दुकानें सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहेंगी। अस्पतालों में संचालित दुकानों को इससे छूट रहेगी. यहां फिर से जोनवार व्यवस्था होगी। ड्रग लाइसेंस के अनुसार ही उन्हें दवा बाजार में आने दिया जाएगा. ये सभी नियम सोमवार से लागू हो जाएंगे.


