- Before Munna Bhaiyya & Compounder, They Were College Bros: Abhishek Banerjee & Divyenndu’s 23-Year-Old Bond Comes Full Circle
- Can Akshay Kumar Be Deemed The Milestone Man?
- “छठी मैया के साथ जो जुड़ाव मैंने महसूस किया, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है”: तमन्ना भाटिया
- Tamannaah on Studying the Relevance of Chhath for Chhathi Maiya Song from The Vvaan: I spent time studying and understanding the significance of the ritual
- 15 Characters That Define Akshay Kumar’s Extraordinary Career
इंदौर में फिर रिकॉर्ड 351 नए कोरोना पॉजीटिव मरीज मिले, 7 मौत
इंदौर. शहर में कोरोना के मरीजों और मौत के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. स्थिति चिंताजनक होती जा रही है. एक बार फिर रिकॉर्ड 351 नए पॉजीटिव मरीज मिले. इसके साथ मरीजों का आंकड़ा 16782 हो गया. 7 मौत के साथ मरने वालों की संख्या 458 हो गई. वहीं उपचाररत रोगियों की संख्या पांच हजार के ऊपर पहुंच गई है.
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 3135 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 2775 निगेटिव और 351 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 9 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए. इसके साथ पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 16782 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 250800 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 16782 पॉजीटिव निकले. इनमें से 458 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 109 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 11313 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 5011 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 8 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 6290 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


