- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कृषि उपज के क्षेत्र में सांवेर को पंजाब जैसा बनाया जायेगाः सिलावट
एक क्लिक से जिले के लगभग 60 हजार किसानों के बैंक खातों में पहुंची 127 करोड़ रूपये की राशि
इंदौर. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में किसानों को उनका हक दिलाने के लिये कारगर प्रयास किये जा रहे है। इसी के तहत आज इंदौर जिले में किसानों को बड़ी सौगात मिली है। फसल खराबी से चिंतित किसानों के जीवन में नयी खुशी आयी है। आज जिले के 60 हजार किसानों के बैंक खातों में एक साथ 127 करोड़ रूपये की राशि बतौर फसल खराबी के बीमा-दावा के रूप में जमा हुई है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत यह राशि किसानों के खातें में एक क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम में जमा करायी है। इंदौर जिले के सांवेर में आयोजित विशाल कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने जिले के लाभान्वित किसानों को उक्त राशि के संबंध में प्रमाण-पत्र वितरित किये।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर मनीष सिंह, पूर्व विधायक द्वय डॉ. राजेश सोनकर तथा सुदर्शन गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हुकमसिंह सांखला, जनपद अध्यक्ष भगवान परमार, भारत सिंह, दिलीप चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद थे।
कार्यक्रम में गरीब कल्याण सप्ताह के तहत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत उज्जैन में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम का सीधा-प्रसारण दिखाया गया। इस कार्यक्रम मुख्यमंत्री जी ने एक क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 22 लाख किसानों के बैंक खातों में चार हजार 688 करोड़ रूपये की राशि जमा कराई।
इसमें इंदौर जिले के 60 हजार किसानों के लिये 127 करोड़ रूपये की राशि शामिल है। जिले में सांवेर विधानसभा क्षेत्र के 20 हजार किसानों के बैंक खातों में 50 करोड़ रूपये की राशि जमा हुई है। जिले में अभी आगे 28 हजार 700 किसानों के बैंक खातों में लगभग 26 करोड़ रूपये की राशि और जमा होने की कार्रवाही जारी है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि प्रदेश में किसानों को उनका हक दिलाये जाने के लिये राज्य शासन द्वारा दृढ़ संकल्पित होकर संवेदनशीलता के साथ कार्य किये जा रहे है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में सड़क, बिजली, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिये लगातार प्रयास हो रहे है। सांवेर के हर खेत तथा हर घर तक नर्मदा का पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। कृषि उपज के क्षेत्र में सांवेर को पंजाब जैसा बनाया जायेगा।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने बताया कि इंदौर जिले में जारी खरीफ मौसम में एक लाख 6 हजार किसानों का फसल बीमा कराया गया है। यह इंदौर में रिकार्ड है। गत वर्ष जिले में 88 हजार किसानों का बीमा हुआ था। जिले में अतिवर्षा से फसलों की जो नुकसानी हुई है, उसके संबंध में दल गठित कर बहुत सुक्ष्मता के साथ सर्वे कराया गया है।
यह सर्वे अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा गांव-गांव जाकर किया गया है। जिले में ऐसे किसान जिनका नुकसान हुआ है, उनकी नुकसानी की पूरी भरपाई की जायेगी। किसानों का बीमा कराने के लिये जनप्रतिनिधियों ने बेहतर सहयोग दिया।
कार्यक्रम में डॉ. राजेश सोनकर ने सम्बोधित करते हुये प्रधानमंत्री सड़क योजना, नदी जोड़ो योजना, खेतों तक सड़क योजना तथा सिंचाई योजना आदि की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से विकास के क्षेत्र में नयी इबारत लिखी जा रही है।


