- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
शहर की सडक सफाई करेंगी 23 आधुिनक रोड स्वीपिंग मशीनें
10 और नई मशीनों का किया शुभारंभ
इन्दौर. नगर निगम इंदौर ने लगातार चौैथी बार स्वच्छ सर्वेक्षण में देश में नंबर वन स्वच्छ शहर घोषित होने के पश्चात पांचवी बार नंबर वन आने के लिए कमर कस ली है. इसी तारतम्य में निगम द्वारा अत्याधुनिक 23 रोड स्वीपिंग मशीनो द्वारा नगर की सफाई की जा रही है.
इस सफाई अभियान में प्रतिदिन लगभग 700 कि.मी. प्रतिदिन मशीनो को चलाकर सडक़ों को साफ किया जाना सुनिश्चित किया गया है. अपर आयुक्त संदीप सोनी द्वारा विजय नगर चैराहे पर 10 नवीन रोड स्वीपिंग मशीनो का शुभारम्भ किया गया।
अपर आयुक्त श्री संदीप सोनी ने बताया कि इन अत्याधुनिक मशीनों की विशेषता है कि यह महीन धूल के कणों से लेकर मोटी रेती जैसे कण, सूखा, कीचड़, प्लास्टिक कचरा इत्यादि जो भी रोड पर बिखरा हो उसे आसानी से मेकेनिकल विधि द्वारा उठा लेती है. इन्ही मशीनो में वॉटर स्प्रिींकल भी लगे होते है, जिससे सफाई के वक्त सडक़ धुलकर साफ भी हो जाती है.
पिछले वर्षो में हमने देखा है कि अन्य शहरों की सडक़ों की तुलना में बेहद साफ सुथरी व धूलमुक्त है. इसके पीछे इन्हीं मशीनों द्वारा लगातार की जा रही सफाई है. अब तक निगम द्वारा प्रतिदिन 380 कि.मी. अनुमानित प्रतिदिन रोडो की सफाई इन मशीनो द्वारा की जाती रही है. इसके परिणाम स्वरूप इंदौर को क्लीनेस्ट रोड का अवॉर्ड भी मिल चुका है।
चूंकि शहर तेजी से चारो दिशाओ में फैल रहा है और सडको की लंबाई भी पहले की तुलना में बढ चुकी है. इसलिये निगम द्वारा इसे चुनौती का सामना करने के लिये वर्तमन में कार्यरत 13 रोड स्वीपिंग मशीनो के स्थान पर 23 रोड स्वीपिंग मशीने संचालित करने का निर्णय लिया गया है. इन मशीनो द्वारा निगम शहर की सडको को धूलमुक्त व साफ-सुथरी रखने हेतु प्रयोग करेगा.
इसके अतिरिक्त 10 हाईप्रेशर जेट मशीनो द्वारा भी फुटपाथ, डिवाईडर, चैराहो इत्यादी की सफाई किया जाना सुनिश्चित किया गया है, इस कार्य हेतु विशेष तौर पर रात्रि कालीन सफाई अभियान जारी रखा जाएगा.


