- नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का आगाज़
- शहर में पहली बार बनी बाउंसर्स एंड बॉडीगार्ड असोसिएशन, स्थानीय युवाओं को काम दिलाने की पहल
- भारत में मंजूरी पाने वाली डेंगू की पहली वैक्सीन बनीटाकेडा की क्यूडेंगा
- Iconic Male Duos of Bollywood - Sharman Joshi & Sahil Khan in Style to Sanjay Dutt and Arshad Warsi in Munnabhai MBBS
- A Look at Disha Patani's Journey to Awarapan 2
इंदौर में फिर रिकॉर्ड 451 मरीज मिले, 7 मौत
इंदौर. शहर में बेकाबू हो चुका कोरोना रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है. एक बार फिर 451 नए पॉजीटिव मरीज मिले और मरीजों का आंकड़ा 20834 हो गया. 7 मौत के साथ मरने वालों की संख्या 509 हो गई.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीण जडिय़ा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 3315 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 2859 निगेटिव और 451 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 5 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए. इसके साथ पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 20834 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 280957 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 20834 पॉजीटिव निकले. इनमें से 516 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 364 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 16364 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 3954 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 12 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 6438 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


